--दादा नगर, पनकी पॉलीमर सबस्टेशन से जुड़े इंडस्ट्रियल फीडर घंटों रहे ठप, करोड़ों का प्रोडक्शन प्रभावित

KANPUR: संडे को इंडस्ट्रियल एरिया में जबरदस्त पॉवर क्राइसिस रहा। इसकी वजह से हजारों फैक्ट्रीज में घंटों लाइट गुल रही। इससे करोड़ों का प्रोडक्शन प्रभावित रहा। संडे की दोपहर 12 बजे करीब दादा नगर सबस्टेशन से 3491 फैक्ट्री आदि की लाइट गुल हो गई। दोपहर 2 बजे के बाद पॉवर सप्लाई शुरू हो सकी। इससे पहले सुबह 11.50 बजे दादा नगर बी ब्लाक फीडर का शटडाउन केस्को ने लिया। इसकी वजह से दोपहर 2.20 बजे करीब पॉवर सप्लाई नॉर्मल हो सकी। इससे 248 फैक्ट्री आदि प्रभावित रहीं। वहीं पनकी पॉलीमर सबस्टेशन के सी ओल्ड व न्यू फीडर दोपहर 3 बजे गायब हो गई। इधर दादा नगर सबस्टेशन से जुड़ा रेजीडेंशियल एरिया भी पॉवर क्राइसिस से नहीं बच सका। सुबह 10 बजे करीब नए पोल पर लाइन शिफ्ट करने के लिए केस्को ने शटडाउन ले लिया। इससे दोपहर 2 बजे तक 10 हजार से अधिक लोगों के अलावा फैक्ट्री, कारखानों की भी लाइट गायब रही।

रातभर गायब रही लाइट

संडे को सुबह 6.50 बजे करीब जवाहर नगर और जरीबचौकी सबस्टेशन ठप हो गए। करीब 1.50 लाख लोग सुबह 9.15 बजे तक पॉवर क्राइसिस से जूथे रहे। वहीं चमनगंज, प्रेमन नगर, मो.अली पार्क, सईदाबाद, हुमायूंबाग, चीना पार्क आदि मोहल्लों में रातभर अंधेरा छाया रहा। जबकि मालरोड सबस्टेशन से जुड़े 40 हजार की पापुलेशन को सुबह 11.45 से दोपहर भर तक पॉवर क्राइसिस से जूझना पड़ा। यहां इनकमिंग फीडर में आग लग गई। आलूमंडी सबस्टेशन का बासमंडी फीडर भी दोपहर में ठप रहा।

Posted By: Inextlive