- बारिश के चलते बक्शीपुर स्थित ऊंचावा में लगा 400 केवीए का ट्रांसफार्मर फुंका

- बिना लाइट के लोगों को करना पड़ा परेशानी का सामना

GORAKHPUR: महानगर के बक्शीपुर स्थित ऊंचावा में रविवार की भोर में ट्रांसफार्मर जलने से 12 घंटे बिजली सप्लाई ठप रही। जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। रात के लगभग 1 बजे से शुरू हुई बिजली की आंख मिचौली, रविवार दोपहर तक चलती रही। लोगों ने इसकी जानकारी जेई और कर्मचारियों को दी। इसके बाद ट्रांसफार्मर के बदलने का कार्य शुरू किया गया। तकरीबन 2 बजे नया ट्रांसफार्मर लगाने का कार्य पूरा होने के बाद सप्लाई बहाल की जा सकी।

रात में एक फेज, सुबह में गुल

दो दिन से लगातार बारिश होने के चलते ट्रांसफार्मरों के जलने का सिलसिला जारी है। रविवार की रात तकरीबन 12 बजे ऊंचवा में लगे 400 केवीए का ट्रांसफार्मर में गड़बड़ी आ गई। सिर्फ एक फेस में ही लाइट आ रही थी। भोर में जैसे ही लोगों की आंख खुली वैसे ही बत्ती गुल हो गई। इसकी जानकारी तत्काल बिजली निगम के अफसरों को दी। सुबह तकरीबन 10 बजे पहुंचे जेई और बिजली विभग के कर्मचारियों ने ट्रांसफार्मर बदलने का कार्य शुरू कर दिया। पुराना ट्रांसफार्मर हटाने और वर्कशाप से नया ट्रांसफार्मर लाने में काफी देरी हो गई।

एक दिन पूर्व जनप्रिय में भी ट्रांसफार्मर जला

उधर लाइट न होने की वजह से लोगों की दिनचर्या खराब हो गई। क्योंकि संडे का दिन था, लोग अपने घरों पर थे। घरों में लगे इनवर्टर ने भी काम करना बंद कर दिया। वहीं पानी के संकट से भी लोगों का जूझना पड़ा। तकरीबन दो बजे काम पूरा होने के बाद सप्लाई बहाल की जा सकी। तब जाकर लोगों ने राहत की सांस ली। वहीं एक दिन पूर्व शनिवार की सुबह जनप्रिय विहार कॉलोनी में लगा 400 केवीए का ट्रांसफार्मर जल गया था। जिसकी वजह से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा था।

रात भर बिजली आती-जाती रही, लेकिन सुबह में तो यह गायब ही हो गई। करीब 2 बजे के आसपास सप्लाई बहाल हो सकी। काफी मुश्किलें फेज करनी पड़ी।

- मोहम्मद रेहान

वह तो गनीमत थी कि रविवार था। लेकिन इसके बाद भी पानी की किल्लत का सामना करना पड़ा। रात में जो पानी रिजर्व था, वह भी सुबह होते-होते खत्म हो गया। बाहर से पानी मंगवाकर इस्तेमाल करना पड़ा।

- अब्दुल कादिर

ट्रांसफार्मर जलने की जानकारी मिलते ही जेई और कर्मचारियों को मौके पर भेज दिया गया है। नया ट्रांसफार्मर बदलवाकर सप्लाई बहाल कर दी गई है।

ई। यदुनाथ राम, एक्सईएन सेकेंड डिवीजन बक्शीपुर

Posted By: Inextlive