अपाहिज कैसे होने देते आपको बहन जल्द ही आप अपने गांव में दौडती हुई दिखेंगी। ये शब्द वालीवुड एक्टर सोनू सूद के हैं। जिन्होंने गोरखपुर की 22 साल की प्रज्ञा मिश्रा को अपाहिज होने से बचाया ही नहीं बल्कि अपनी बहन का भी दर्जा दिया।

गोरखपुर (अनुराग पांडेय)। गोरखपुर के पादरी बाजार एरिया की रहने वाली प्रज्ञा मिश्रा का फरवरी महिने में एक्सीडेंट हो गया। जिसमे उनके एक पैर की ताकत बिल्कुल खत्म हो गई। डाॅक्टर ने भी खराब हुए पैर में दोबारा जान डालने के लिए ऑपरेशन का लंबा चैडा बिल बना दिया। जिसे देने में प्रज्ञा सक्षम नहीं थी। प्रज्ञा ने ट्विटर पर तमाम जनप्रतिनिधियों को टैग कर अपनी प्राॅब्लम को शेयर किया। जिसे मुम्बई में बैठे वालीवुड एक्टर सोनू सूद ने संज्ञान लिया और प्रज्ञा मिश्रा को एक बार फिर से दौडाने का वादा किया।
एक पैर का टूट गया घुटना
गोरखपुर की रहने वाली प्रज्ञा मिश्रा से दैनिक जागरण आई नेक्स्ट टीम ने सम्पर्क किया। टीम से प्रज्ञा ने बताया कि वे कई महिने से बेड पर हैं। एक्सीडेंट के बाद एक पैर का घुटना टूट गया है। डाॅक्टर ने सवा लाख का खर्चा बताया है। पिता जी पुजारी हैं। इस कंडिशन में मैने रिलेटिव और दोस्त सबसे मदद मांग चुकी हूं। किसी ने भी मेरे पैर के ऑपरेशन में मदद नहीं की। इसके बाद मैन ट्विटर पर लगातार गोरखपुर, लखनउ और दिल्ली के जनप्रतिनिधियों को टैग कर अपनी प्राॅब्लम शेयर की। लेकिन किसी का कोई जवाब नहीं आया। मै काफी निराश थी कि मुझे जिंदगी भर इसी तरह अब बेड पर लेटे ही बिताना होगा। ये सोचकर मै कई महिनों तक टिवटर पर हेल्प के लिए गुहार लगाती रही। तभी एक दिन सोनू सूद टीम की काॅल आई।
दिल्ली में होगा प्रज्ञा का ऑपरेशन
सोनू सूद टीम ने जब प्रज्ञा को काॅल किया तो उनके तो होश ही उड गए। फिर टीम ने उन्हें दिलासा दिलाया कि उन्हें परेशान होने की जरूरत नहीं है। टीम ने प्रज्ञा से एक्सीडेंट में खराब हुए पैर की सारी डिटेल मांगी। इसके बाद टीम ने बताया कि वो जब चाहें दिल्ली में आकर अपने पैर का ऑपरेशन करा सकती हैं। प्रज्ञा के आने जाने से लगाए ऑपरेशन तक का सारा खर्च सोनू सूद उठाएंगे।

अपाहिज कैसे होने देते आपको बहन।
जल्द ही गाँव में दौड़ती हुई दिखोगी ।
देश बदलेगा। https://t.co/0cXQFT7rMj

— sonu sood (@SonuSood) August 9, 2020


दिल्ली के बडे डाॅक्टर करेंगे ऑपरेशन
प्रज्ञा ने मंगलार को दिल्ली के लिए रवाना हो सकती हैं। रास्ते में कोई दिक्कत ना हो इसलिए उन्होंने आने जाने के प्रोग्राम को शेयर नहीं किया है। लेकिन इसी सप्ताह प्रज्ञा का ऑपरेशन दिल्ली के बडे डाॅक्टर के हाथों होगा। इसके बाद उन्हें अभी कुछ दिन और रेस्ट लेना होगा इसके बाद वे पहले की तरह दौड भाग कर सकेंगी।
सोनू सूद ने किया टिवट
सप्ताह पर भर पहले सोनू सूद ने प्रज्ञा को टिवट कर कहा है कि अपाहिज कैसे होने देता आपको बहन, जल्द ही गांव में आप दौडती हुई दिखोगी। इस पर प्रज्ञा ने जवाब दिया है कि एक दिन अपने पैरों पर चलकर आपके आदर्शों पर दौडूंगी। आप ने मुझे नई जिंदगी दी है।
असहाय बच्चों की मदद करना चाहती हैं प्रज्ञा
प्रज्ञा मिश्रा डीडीयूजीयू की स्टूडेंट हैं। प्रज्ञा का सपना है कि एक दिन अधिकारी बनकर असहाय बच्चों की मदद करें। प्रज्ञा ने बताया कि सडक पर जो बच्चे कूडा बिनने या मजदूरी करते हैं उन्हें पढा कर अपने पैर पर खडा करना चाहती हूं। यही मेरा सपना है।
gorakhpur@inext.co.in

Posted By: Gorakhpur Desk