-अंतिम सूची में बदला शहर के दो वार्डो का परिसीमन

-पहली आरक्षण सूची के आधार पर तैयारी में जुटे कैंडीडेट् को लगा झटका

VARANASI

नगर निकाय चुनाव के लिए शुक्रवार की शाम जारी वार्डो के आरक्षण की अंतिम सूची के बाद बनारस के दो वार्ड के उम्मीदवारों को झटका लगा है। ये पहली आरक्षण सूची के आधार पर तैयारी में जोर शोर से जुटे थे। इनमें रेवड़ी तालाब को महिला और प्रहलाद घाट की सीट को अनारक्षित कर दिया गया है। वहीं उन दावेदरों को भी झटका लगा है जिन्होंने वार्ड आरक्षण मनमुताबिक नहीं होने पर डीएम कार्यालय में आपत्ति दाखिल की थी। तकरीबन फ्0 वार्डो में ख्70 आपत्तियां आई थीं। इसके बाद नगर निगम और जिला प्रशासन ने इसे शासन को भेज दिया था।

पहले महिला अब अनारक्षित

शासन की ओर से जारी पहली सूची में वार्ड नंबर ब्9 प्रहलादघाट में महिला सीट आरक्षित थी। लेकिन इस बार उसे बदलकर अनारक्षित कर दिया गया है। वहीं रेवड़ी तालाब में पहले अनारक्षित सीट थी लेकिन इस बार वहां महिला सीट घोषित की गई है।

मेयर की सीट पर कयास रह गये धरे

मेयर की सीट बदलने की उम्मीद लगाये लोगों के सभी कयास धरे के धरे रह गये। जिन्हें दावे और आपत्ति के निस्तारण के आधार पर बनारस मेयर की सीट बदलने की उम्मीद थी। पहली सूची में जारी आरक्षण के बाद सीट बदलने के लिए कुल क्7 लोगों ने अपनी आपत्ति दर्ज की थी। फिलहाल महिला सीट को ही बरकरार रखते हुए शासन की ओर से अधिसूचना जारी की गई है।

Posted By: Inextlive