Pravasi Bharatiya Diwas भारत में हर साल 9 जनवरी को प्रवासी भारतीय दिवस पीबीडी मनाया जाता है। आज ही के दिन महात्मा गांधी साउथ अफ्रीका से भारत लाैटे थे। आइए इस खास दिन पर डालें इतिहास के पन्नों पर नजर...


कानपुर। आज 9 जनवरी को को देश में प्रवासी भारतीय दिवस (पीबीडी) मनाया जा रहा है। आधिकारिक वेबसाइट के मुताबिक इंडिया डाॅट जीओवी डाॅट इन के मुताबिक आज ही के दिन महात्मा गांधी साउथ अ्रफीका से भारत लाैटे थे। भारतीय राहत अधिनियम के पारित होने के बाद महात्मा गांधी जी अफ्रीका में जारी विरोध को छोड़ 9 जनवरी, 1915 में भारत लौट आये। जब महात्मा गांधी बॉम्बे में अपोलो बंदरगाह पर उतरे तो उनका गर्मजोशी से भव्य स्वागत किया गया।गांधी जी ने नागरिक अधिकारों के लिए काफी संघर्ष किया


गांधी जी के भारत आने के बाद लोग काफी खुश हुए थे। आधिकारिक वेबसाइट एमकेगांधी डाॅट ओअारजी के मुताबिक महात्मा गांधी जी से लोगों को काफी उम्मीदें थी क्योंकि एक प्रवासी वकील के रूप में उन्होंने साउथ अफ्रीका में भारतीय समुदाय के लोगों के नागरिक अधिकारों के लिये काफी संघर्ष किया था। ऐसे में गांधी ने भारत लौटने के यह निर्णय किया कि एक साल तक वे देश के विभिन्न क्षेत्रों का भ्रमण कर लोगों की बात सुनेंगे जबकि वह खुद कुछ नहीं बोलेंगे। साबरमती नदी के तट पर एक आश्रम की स्थापना हुई

महात्मा गांधी ने देश यात्रा करने के साथ ही मई 1915 को अहमदाबाद से सटे साबरमती नदी के तट पर अपने एक आश्रम की स्थापना हुई। इसका नाम सत्याग्रह आश्रम रखा गया था। यह गांधी जी के विभिन्न आश्रमों में से एक था। गांधी जी ने सन 1930 में साबरमती आश्रम से दांडी यात्रा निकाली थी जिसने भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इस आश्रम के महत्व को देखते हुए भारत सरकार ने इसे राष्ट्रीय स्मारक की मान्यता दी।

Posted By: Shweta Mishra