कांग्रेसजनों के साथ विधायक अजय राय और ललितेशपति हुए शामिल

1ड्डह्मड्डठ्ठड्डह्यद्ब@द्बठ्ठद्ग3ह्ल.ष्श्र.द्बठ्ठ

ङ्कन्क्त्रन्हृन्स्ढ्ढ

रोड शो के दौरान मंगलवार को सोनिया गांधी के बीमार पड़ने से परेशान कांग्रेसजनों ने बुधवार को पूजा पाठ शुरू कर अपने नेता के स्वस्थ होने की कामना की। राष्ट्रीय अध्यक्ष के पूर्णतया स्वस्थ होने की कामना से कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों ने बुधवार को महामृत्युंजय जप, पूजन और अनुष्ठान किया। सोनिया को शीघ्र स्वस्थ करने की महामृत्युंजय महादेव से प्रार्थना की गयी।

11 ब्राम्हणों ने पूरा कराया पूजन

दारानगर स्थित महामृत्युंजय महादेव मंदिर में दोपहर बाद शुरू महामृत्युंजय जप व अनुष्ठान में माधव उपाध्याय सपत्‍‌नीक यजमान थे। संकल्पित हो विधायक अजय राय व ललितेशपति त्रिपाठी समेत नेताओं ने पूजन किया। इसमें प्रदेश प्रवक्ता प्रो। सतीश राय, जिलाध्यक्ष प्रजानाथ शर्मा, विजय शंकर मेहता, शैलेंद्र सिंह, देवेन्द्र सिंह, रामकेश यादव, अजय सिंह, संजय सिंह व पंकज सिंह आदि शामिल थे। विधायक अजय राय ने बताया कि पार्टी के प्रदेशव्यापी चुनाव प्रचार अभियान का कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी ने काशी से जबरदस्त शुभारंभ किया। लेकिन, इस दौरान उनका स्वास्थ्य खराब हो जाना चिंता का विषय हो गया है। ऐसे में काशी के सिद्ध महामृत्युंजय मंदिर में महंत पं। सोमनाथ दीक्षित के नेतृत्व में 11 वैदिक विद्वानों महामृत्युंजय जप अनुष्ठान यज्ञ कराया गया। इसमें सोनिया गांधी के अतिशीघ्र पूर्ण स्वास्थ्य लाभ की भगवान शिव से याचना की गई।

Posted By: Inextlive