- फॉग के कारण लेट हुई दिल्ली, गोरखपुर और रायपुर की फ्लाइट

prayagraj@inext.co.in

PRAYAGRAJ:

मौसम भी गजब खेल खेल रहा है। रह-रह कर यू टर्न मार रहा है। रविवार को दिन में काफी देर तक कोहरा छाया रहा। जिसका असर फ्लाइट के उड़ान और लैंडिंग पर पड़ा। विजिबिलिटी लो होने के कारण रविवार को कोलकाता से प्रयागराज एयरपोर्ट आ रही फ्लाइट की गया एयरपोर्ट पर लैंडिंग कराई गई। थोड़ी देर बाद मौसम क्लीयर होने पर फ्लाइट प्रयागराज एयरपोर्ट पहुंची।

टेकऑफ एवं लेंडिंग हुई प्रभावित

पर-डे मार्निग 6.50 पर कोलकाता से प्रयागराज एयरपोर्ट के लिए उड़ान भरने वाली इंडिगो फ्लाइट ने समय से उड़ान भरी, लेकिन प्रयागराज में सुबह के समय घना कोहरा छाया रहा। धुंध की वजह से विजिबिलिटी काफी लो रही। इसलिए कोलकाता फ्लाइट की प्रयागराज एयरपोर्ट पर लैंडिंग नहीं हो सकी। गया एयरपोर्ट पर लैंडिंग कराई गई। मौसम क्लीयर होने के बाद दोपहर में फ्लाइट गया से प्रयागराज पहुंची। जिसकी वजह से रायपुर की फ्लाइट अपने निर्धारित समय दोपहर के 1.40 बजे से देरी से गई। वहीं रायपुर से देरी से आने के कारण कोलकाता की फ्लाइट शाम को 6.05 पर कोलकाता के लिए रवाना हुई। वहीं दिल्ली से इंडिगो की फ्लाइट एक घंटे देरी से 13:25 बजे प्रयागराज आई और फिर 2:02 बजे रवाना हुई। गोरखपुर की फ्लाइट भी करीब एक घंटे देरी से आई। गोरखपुर की फ्लाइट 1.10 के बजाय वह 2.13 बजे गोरखपुर के लिए रवाना हुई। बेंगलुरु और मुंबई की फ्लाइट टाईमली रही। दिल्ली जाने वाली एयर इंडिया की फ्लाइट भी देरी से गई।

Posted By: Inextlive