प्रयागराज में आज मकर संक्रांति पर पहले शाही स्नान पर यहां एक बड़ा जन सैलाब उमड़ा है। यहां संगम तट पर सुबह 4 बजे से ही लोगों ने बर्फीले पानी में डुबकी लगानी शुरू कर दी है।

प्रयागराज (रायटर)। प्रयागराज कुंभ मेले का आगाज आज 15 जनवरी से हो गया है। मकर संक्रांति पर कुंभ का पहला शाही स्नान हुआ। इस दाैरान सुबह 4 बजे से ही लोगों ने पवित्र संगम में स्नान शुरू कर दिया है। साथ ही यहां पर पूजा-पाठ व दान पुण्य आदि भी किया जा रहा। आज यहां देश ही नहीं दुनिया भर से लोग डुबकी लगाने के लिए पहुंचे हैं।

15 करोड़ श्रद्वालु लगाएंगे संगम में डुबकी
अधिकारियों की मानें तो प्रयागराज में पूरे आठ सप्ताह में 150 मिलियन (करीब 15 करोड़) लोगों के पहुंचने की उम्मीद है। हिंदू धर्म में मान्यता है कि इस मकर संक्रांति पर कुंभ में शाही स्नान करना शुभ हाेता है। इस दिन गंगा में स्नान करने से लोगों को पापों से मुक्ति मिलती है। 4 मार्च तक चलने वाले इस कुंभ का अायोजन काफी भव्य तरीके से हो रहा है।

यहां सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम किए गए

यहां पर शाही स्नान के करीब 24 घंटे पहले से लाखों तीर्थयात्री व साधु संत प्रयागराज पहुंचने लगे थे। इन लोगों को यहां रहने के लिए अस्थायी आश्रम या  मठों आदि के विशेष इंतजाम किए गए हैं। संगम तट पर राेशनी के उचित प्रबंध किए गए हैं। सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। यहां पर चप्पे-चप्पे पर बड़ी संख्या में यहां सुरक्षाकर्मी तैनात किए गए हैं।

100,000 पोर्टेबल शौचालय बनाए गए हैं
यहां संगम पर अस्थायी पुलों के साथ ही करीब 600 जन रसोई 100,000 से अधिक पोर्टेबल शौचालय बनाए गए हैं। इस संबंध में संस्कृति मंत्रालय के प्रमुख महेश शर्मा का कहना है कि कुंभ आध्यात्मिक चेतना और सांस्कृतिक विरासत का समूह है। हम यहां भारत की समृद्ध परंपराओं को भी दिखा रहे हैं, जैसा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कल्पना की थी।

कुंभ के पीछे ये रहस्य भरी कहानी

देश में कुंभ प्रयागराज के अलावा हरिद्वार,  नासिक और उज्जैन में भी इसका आयोजन होता है। वहीं प्रयागराज में भव्य तरीके से आयोजित हो रहे इस कुंभ के शुभारंभ को लेकर लोगों की अलग-अलग राय है। कुंभ मेले का अायोजन काफी प्रचीन काल से हो रहा है।  खास बात तो यह है आज भी कम ही लोगों को इसके पीछे रहस्य और रोमांच से भरी सदियों पुरानी कहानी के बारे में जानकारी है। ऐसे में यहां पर जानें इसका शुभारम्भ कब हुआ और इसके शुरू होने के पीछे की क्या कहानी है।

 

 

 

कुंभ 2019 : एयर इंडिया की कुंभ मेला स्पेशल फ्लाइट शुरू

Posted By: Shweta Mishra