चोटी सम्राट प्रतियोगिता में रही कांटे की टक्कर, दिखा उत्साह

प्रयाग राज सेवा समिति एवं अखिल भारतीय ब्राम्हण चेतना समिति का आयोजन

ALLAHABAD: भारतीय संस्कृति में चोटी रखने की परम्परा वर्षो पुरानी है। लेकिन समय के साथ लोगों की सोच में जरूर बदलाव आ गया। यही कारण है कि आज चोटी रखने की परम्परा खत्म होने लगी है। ऐसे में इस परंपरा को बचाने के उद्देश्य से शहर में चोटी सम्राट की अनोखी प्रतियोगिता होगी है। रविवार को प्रयाग राज सेवा समिति और अखिल भारतीय ब्राम्हण चेतना समिति की ओर से चोटी सम्राट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। सवा 25 इंच की चोटी के साथ कौशांबी के शिवसागर ने चोटी सम्राट बनने का गौरव प्राप्त किया। प्रतियोगिता की शुरुआत दारागंज के धकाधक चौराहे पर समिति के अध्यक्ष पं। भक्तराज पाण्डेय के द्वारा भगवान परशुराम व माता चमेली के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलन से हुई।

दो दर्जन से अधिक प्रतिभागी

चोटी सम्राट प्रतियोगिता में सिटी के विभिन्न हिस्सों से दो दर्जन से अधिक प्रतिभागी पहुंचे और उन्होंने अपनी दावेदारी पेश की। इसके पहले पं। शक्तिराज पाण्डेय, पुष्पराज पाण्डेय व योगराज पाण्डेय ने चोटी धारियों की चोटी पर पवित्र सुगंधित गंगाजल का छिड़काव किया। इसके बाद निर्णायक मंडल के डॉ। शम्भूनाथ त्रिपाठी अंशुल, जितेन्द्र गौड़ व केसी पाण्डेय ने इंची टेप से चोटी मापन की प्रक्रिया शुरू हुई। इसके बाद विजेताओं के नामों की घोषणा हुई। मेलाधिकारी हरिओम शर्मा एवं पूर्व मंत्री डॉ। नरेन्द्र सिंह गौर ने विजेताओं को मेडल व प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में एलियन व मोहित डांस ग्रुप ने शानदार प्रस्तुति दी। इस अवसर पर शगुन ग्रुप के मो। अकरम के द्वारा कलाकारों को शील्ड व ट्राफी दिया गया। समिति के सांस्कृतिक मंत्री विष्णु दयाल श्रीवास्तव ने सभी अतिथियों का स्वागत किया। इस अवसर पर तीर्थराज पाण्डेय, प्रशांत शुक्ला, ध्रुवराज पाण्डेय समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

किसकी चोटी कितनी लंबी

शिव सागर मिश्र - सवा 25 इंच

डॉ। शिवानंद अवस्थी - 23 इंच अरविंद तिवारी- साढ़े 22 इंच

शक्तिराज पाण्डेय - सवा 21 इंच

राजीव गुप्ता - 20 इंच

रवि किशन शुक्ल- 19 इंच

शुभम् शुक्ला - साढ़े 18 इंच

Posted By: Inextlive