छ्वन्रूस्॥श्वष्ठक्कक्त्र: काली पूजा के लिए रविवार को शहर के विभिन्न स्थानों में पूजा पंडाल का निर्माण कार्य शुरू हुआ। मंत्रोच्चार के साथ भूमिपूजन कर लोगों के बीच प्रसाद का वितरण हुआ। पूजा अर्चना के बाद पंडाल के निर्माण कार्य का शुभारंभ किया गया।

दो लाख में बनेगा पंडाल

श्रीश्री सार्वजनिक काली पूजा समिति बर्मामाइंस टीआरएफ मैदान में काली पूजा मंडप के लिए भूमिपूजन किया गया। पूजा समिति के संरक्षक महाबीर मुर्मू ने पुरोहित अंजनी मिश्रा के मंत्रोच्चार के साथ भूमिपूजन किया। यहां काल्पनिक मंदिर की आकृति वाले पंडाल का निर्माण बंगाल के कारीगरों द्वारा किया जा रहा है, जिसकी लागत करीब दो लाख रुपये है। पूजा पंडाल का उद्घाटन 26 अक्टूबर को शाम सात बजे किया जाएगा। पूजा के दौरान 28 अक्टूबर को दोपहर एक बजे से निश्शुल्क भोग वितरण किया जाएगा। वहीं 29 अक्टूबर से विसर्जन के दिन तक रोज शाम सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन होगा। भूमि पूजन के मौके पर बासु राव, सरजीत मुंडा, सागर कानूनगो, आनंद श्रीवास्तव, बबलू टुडू, जितेंद्र सिंह, राजेश साहू, अमित ठाकुर, अशोक राव, आशीष तिवारी, बंटी महंती, हरि पात्रो, अनिल राव, राजकुमार सिंह, रितेश मिश्रा, रवि कुमार आदि उपस्थित थे।

बनेगा भव्य पूजा पंडाल

आकाशदीप प्लाजा, गोलमुरी स्थित जॉगर्स पार्क में काली पूजा पंडाल के लिए भूमिपूजन किया गया। यहां नवयुवक चेतना मंच के तत्वावधान में वर्ष 1989 से काली पूजा का आयोजन की जा रही है। पुरोहित राकेश पांडेय द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भूमि पूजन किया गया। इसके बाद विधिवत रूप से पंडाल अधिष्ठापन कार्य आरंभ हुआ। कमेटी की ओर से इस वर्ष करीब डेढ़ लाख रुपये की लागत से भव्य काल्पनिक पूजा पंडाल का निर्माण कराया जा रहा है। आकर्षक विद्युत सज्जा भी कराई जाएगी। भूमिपूजन के दौरान नवयुवक चेतना मंच पूजा कमेटी के अध्यक्ष बैजनाथ पप्पू उपाध्याय, अप्पू तिवारी, अंकित आनंद, उमाशंकर सिंह, रत्‍‌नेश सिंह, विनोद सिंह, नीरज मिश्रा, राजेश सिंह कालू, रामेश्वर कुमार, अभिषेक ओझा, सुधीर चौधरी, प्रदीप दास, रवि मुंडा, निरंजन तिवारी, अरुण शुक्ला, ऋषभ सिंह, सौरभ सिंह समेत अन्य मौजूद थे।

Posted By: Inextlive