Jamshedpur : हॉकी लवर्स के लिए एक बार फिर से एक्साइटमेंट का मौका सामने आ रहा है. लास्ट इयर की तरह इस साल भी स्टेट कैपिटल में हॉकी लीग मैच होने जा रहा है. इसको लेकर तैयारी भी स्टार्ट कर दी गई है. इस लीग मैच का शिड्यूल भी अनाउंस कर दिया गया है. इस साल भी लीग का सेमी फाइनल और फाइनल मैच रांची में ही होंगे.

6 फ्रेंचाइजी टीम करेंगी participate
लास्ट इयर हॉकी लीग में 5 फ्रेंचाइजी टीम ने पार्टिसिपेट किया था, इस सीजन एक टीम बढ़ कर इसकी संख्या 6 हो गई है। लास्ट इयर हॉकी लीग की विनर टीम रांची राइनोज के अलावा दिल्ली वेवराइडर्स, उत्तर प्रदेश विजाड्र्स, जयपी पंजाब वॉरियर्स, डाबर मुंबई मैजिशियंस शामिल थे। इस साल नई टीम ओडि़शा कलिंगा को भी शामिल किया जा रहा है।

Last year दिखा था बेहतर प्लेयर्स का जमावड़ा
हॉकी लीग में एक बार फिर से नेशनल के साथ ही इंटरनेशनल प्लेयर्स का जमावड़ा होगा और स्पोट्र्स लवर्स को हॉकी के बेहतर ट्रिक्स देखने को मिलेंगे। बता दें कि इनॉगरल सीजन में कंट्री के 70 व 50 इंटरनेशनल प्लेयर्स ने पार्टिसिपेट किया था। इनमें न्यूजीलैैंड, ऑस्ट्रेलिया, साउथ अफ्रीका, जर्मनी, नीदरलैैंड, स्पेन, मलेशिया सहित अन्य कंट्री के प्लेयर्स शामिल हुए थे।


मिनी ऑक्शन में शामिल होंगे 154 players
हॉकी इंडिया लीग के नए सीजन के लिए नवंबर में ही मिनी ऑक्शन ऑर्गेनाइज किये गये हैं। यह ऑक्शन 18 नवंबर को होना था, लेकिन अब यह 22 नवंबर को होगा। इंफॉर्मेशन के मुताबिक मिनी ऑक्शन में 95 इंडियन प्लेयर्स पार्टिसिपेट करेंगे। इसके अलावा इसमें 59 फॉरेन प्लेयर्स भी शामिल हैैं।

सात मैच खेले जाएंगे रांची में
हीरो हॉकी इंडिया लीग (एचआइएल) 2014 के सेकेंड सीजन का इनॉगरेशन 25 जनवरी को मोहाली में होगा। एचआइएल के तहत टोटल 34 मैच खेले जाएंगे और इसमें से सात का आयोजन रांची में होगा। रांची में लीग मैच की शुरुआत 26 जनवरी से होगी।

फ्रेंचाइजी के लिए बढ़ी राशि
फ्रेंचाइजी के लिए टीम व प्लेयर्स पर खर्च करने के दायरे को भी इस बार बढ़ाया गया है। लास्ट इयर यह अमाउंट चार करोड़ रुपए था जो इस साल बढ़ाकर 4.46 करोड़ रुपए कर दिया गया है। प्लेयर्स का बेस प्राइस 2500 से 2600 यूएस डॉलर फिक्स किया गया है।
हॉकी लीग के लिए तैयारी चल रही है। 22 नवंबर को प्लेयर्स का ऑक्शन होगा। जहां तक प्लेयर्स की बात है तो अभी से यह नहीं कहा जा सकता कि टीम में चेंजेज होंगे     या नहीं।
-सुनील गोयनका, रांची राइनोज

Report by :jamshedpur@inext.co.in

Posted By: Inextlive