देश के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने सोमवार को ओडिशा के पुरी में श्री जगन्नाथ मंदिर में दर्शन किया। इस दाैरान उन्होंने जगन्नाथ धाम के विकास के लिए 1 लाख रुपये का योगदान दिया।

पुरी (एएनआई)। राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद और प्रथम महिला सविता कोविंद ने सोमवार को पुरी के जगन्नाथ मंदिर की यात्रा की। इस दाैरान राष्ट्रपति ने पत्नी के साथ देवी देवताओं की पूजा अर्चना की। इस अवसर पर उनके साथ केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान और श्री जगन्नाथ मंदिर प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी भी थे। श्री जगन्नाथ मंदिर में दर्शन के बाद राष्ट्रपति ने जगन्नाथ धाम के विकास के लिए 1 लाख रुपये का योगदान दिया।

President Ram Nath Kovind and his wife Savita Kovind contribute Rs 1 Lakh towards the development of Shri Jagannath Dham. pic.twitter.com/7GrRAA6wP7

— ANI (@ANI) March 22, 2021

धर्मेंद्र प्रधान ने ट्वीट कर दी जानकारी
राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद के जगन्नाथ मंदिर दाैरे की केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने भी सोमवार को ट्विटर पर दी। उन्होंने ट्वीट किया कि माननीय राष्ट्रपति श्री राम नाथ कोविंद और देश की प्रथम महिला श्रीमती सविता कोविंद के साथ आज महाप्रभु जगन्नाथ के दर्शन करने का सौभाग्य मिला।

ମହାମହିମ @rashtrapatibhvn ଶ୍ରୀ ରାମନାଥ କୋବିନ୍ଦଜୀଙ୍କ ସହ ପୁରୀ ଶ୍ରୀମନ୍ଦିରରେ ମହାପ୍ରଭୁ ଶ୍ରୀଜଗନ୍ନାଥଙ୍କ ପ୍ରତ୍ୟକ୍ଷ ଦର୍ଶନ କରିବାର ସୌଭାଗ୍ୟ ଲାଭ କଲି । ମହାପ୍ରଭୁଙ୍କ ନିକଟରେ ସମଗ୍ର ବିଶ୍ୱର କଲ୍ୟାଣ କାମନା କରୁଛି ।
ଜୟ ଜଗନ୍ନାଥ 🙏 pic.twitter.com/z4xFU2OmbS

— Dharmendra Pradhan (@dpradhanbjp) March 22, 2021

Posted By: Shweta Mishra