राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने आज चार लोगों को राज्यसभा के लिए मनोनीत किया है। इसमें लेखक राकेश सिन्हा डांसर सोनल मानसिंह मूर्तिकार रघुनाथ महापात्रा और किसान नेता राम शकल का नाम शामिल है। आइए विस्तार से जाने इनके बारे में...

सोनल मानसिंह
नई दिल्ली (आईएएनएस)। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने जानी मानी ओडिशी और भरतनाट्यम डांसर सोनल मानसिंह को राज्यसभा के लिए मनोनीत किया है। सोनल सिंह एक कोरियोग्राफर, टीचर और सोशल एक्टिविस्ट के रूप में भी जानी जाती हैं। डांसर सोनल मानसिंह को अब तक कई बड़े पुरस्कार मिल चुके हैं।

रघुनाथ महापात्रा

इसमें दूसरा नाम मूर्तिकार रघुनाथ महापात्रा का शामिल है। ओडिशा के रहने वाले रघुनाथ महापात्रा पत्थर की नक्काशी को लेकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रसिद्धि पा चुके हैं। उन्होंने पारंपरिक मूर्तिकला और प्राचीन स्मारकों के संरक्षण में योगदान दिया है। इसके अलावा उन्होंने श्री जगन्नाथ मंदिर, पुरी के सौंदर्यीकरण पर काम किया है।
राम शकल
राष्ट्रपति ने तीसरे सदस्य के रूप में उत्तर प्रदेश के रहने वाले राम शकल को मनोनीत किया है। यह तीन बार बीजेपी के सांसद रह चुके हैं। राम सकल सिंह एक किसान नेता के तौर पर भी जाने जाते हैं। इसके अलवा यह समाज में दलित समुदाय के कल्याण और बेहतरी के लिये काम करने के लिए भी पहचाने जाते हैं।

राकेश सिन्हा

इसमें जाने-माने प्रसिद्ध लेखक राकेश सिन्हा दिल्ली स्थित थिंक टैंक इंडिया पॉलिसी फाउंडेशन के संस्थापक और निदेशक हैं। वह इंडियन काउंसिल ऑफ सोशल साइंस रिसर्च के मेंबर भी हैं। ऐसा इसलिए किया गया है कि क्यों कि मॉनसून सत्र के दौरान पी.जे. कुरियन के एक जुलाई को उपसभापति पद से सेवानिवृत्ति होने के बाद यह पद खाली हो जाएगा। ऐसे में हो सकता विपक्षी दल जल्द ही चुनाव की मांग करने लगे।

इन मुद्दों को लेकर राज्यसभा में हुआ हंगामा, दिनभर के लिए स्थगित हुई कार्यवाही

65th National Film Awards: तो इसलिए सिर्फ 11 लोगों को राष्ट्रपति देंगे राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार

 

Posted By: Shweta Mishra