Mahaparinirvan Diwas 2021 : राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को डॉ बीआर अंबेडकर को उनकी 65 वीं पुण्यतिथि पर पुष्पांजलि अर्पित की। इसके अलावा इन नेताओं ने भी संविधान के निर्माता को याद किया।

नई दिल्ली (एएनआई)। Mahaparinirvan Diwas 2021 : देश में आज संविधान के निर्माता, एक भारतीय न्यायविद, अर्थशास्त्री, राजनीतिज्ञ और समाज सुधारक के रूप में जाने गए डॉक्टर भीमराव अंबेडकर (बीआर अंबेडकर) की 65 वीं पुण्यतिथि मनाई जा रही है। 6 दिसंबर को इस खास दिन को महापरिनिर्वाण दिवस ​​के रूप में मनाया जाता है। इस अवसर पर देश के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने डॉक्टर बीआर अंबेडकर को श्रद्धांजलि अर्पित की।

President Ram Nath Kovind paid floral tributes to Babasaheb Dr B.R. Ambedkar on his Mahaparinirvan Diwas at Parliament House Lawns, New Delhi. pic.twitter.com/nywxlYGFNh

— President of India (@rashtrapatibhvn) December 6, 2021

पीएम मोदी के अलावा इन नेताओं ने भी दी श्रद्धांजलि
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी बीआर अंबेडकर को श्रद्धांजलि देते हुए याद किया। इसके अलावा उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, राज्यसभा में विपक्ष के नेता (एलओपी) मल्लिकार्जुन खड़गे और अन्य कई सांसदों ने आज संसद परिसर में उनकी प्रतिमा पर संविधान के निर्माता के रूप में उनको श्रद्धांजलि दी।

Delhi | President Ram Nath Kovind, Vice President M Venkaiah Naidu, Prime Minister Narendra Modi, Lok Sabha Speaker Om Birla, LoP Rajya Sabha Mallikarjun Kharge and other parliamentarians paid tribute to Dr. BR Ambedkar on his death anniversary today pic.twitter.com/HBKbuuIj8H

— ANI (@ANI) December 6, 2021 6 दिसंबर 1956 को अंबेडकर का निधन हो गया था
14 अप्रैल, 1891 को जन्मे, बाबासाहेब अंबेडकर ने अछूतों (दलितों) के प्रति सामाजिक भेदभाव के खिलाफ अभियान चलाया और महिलाओं और श्रमिकों के अधिकारों का समर्थन किया। 6 दिसंबर 1956 को उनका निधन हो गया। 1990 में, अम्बेडकर को भारत के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार भारत रत्न से सम्मानित किया गया था।

Posted By: Shweta Mishra