्र- राष्ट्रपति देंगे पूनम को अर्जुन अवार्ड, पूनम पहुंची दिल्ली

- गुरुवार का पूनम के पिता व कोच भी पहुंचेंगे राष्ट्रपति भवन

आगरा। अंतरराष्ट्रीय महिला क्रिकेट पूनम यादव को गुरुवार को राष्ट्रपति भवन में खेल दिवस के मौके पर अर्जुन अवार्ड दिया जाएगा। राष्ट्रपति से अर्जुन अवार्ड ग्रहण करने के लिए पूनम दिल्ली पहुंच चुकी हैं।

देश की महिला क्रिकेट टीम की शान पूनम आज राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति के हाथों अर्जुन अवार्ड ग्रहण कर शहर की शान में चार चांद लगा देंगी। पूनम इस अवार्ड को ग्रहण करने के लिए अपनी मम्मी के साथ दो दिन पहले ही दिल्ली पहुंच चुकी है। पूनम के पिता रघुवीर सिंह ने बताया कि गुरुवार को वह भी बेटे व पूनम के कोच मनोज कुशवाह के साथ राष्ट्रपति भवन पहुंचेंगे। भारत सरकार द्वारा एक होटल में ठहरी पूनम व अन्य खिलाडि़यों को बुधवार को अवार्ड मिलने के इवेंट का रिहर्सल कराया गया। पूनम यह अवार्ड ग्रहण करने वाली आगरा से चौथी खिलाड़ी होंगी। इससे पहले शहर के लिए बीएस चौहान, अजीत सिंह भदौरिया व जगवीर सिंह अर्जुन अवार्ड जीत चुके हैं। आगरा में 23 साल बाद कोई खिलाड़ी अर्जुन अवार्डी बनने जा रहा है। पूनम के पिता रघुवीर सिंह ने इस पर कहा कि यह क्षण यादगार होगा। पूनम ने हमारा मस्तिष्क गर्व से ऊंचा कर दिया है।

Posted By: Inextlive