- भाजपा ने नोटबंदी कर जनता को परेशान किया

- अखिलेश का गुणगान, असंतुष्टों को मनाएंगे बडे़ नेता

Meerut। भाजपा केवल भाषण देने वाली पार्टी है। वह केवल भाषण देती है। नोटबंदी कर भाजपा ने जनता को परेशान करने का काम किया है। बसपा समाज को बांटकर राजनीति करने वाली पार्टी है। भाजपा को रोकने के लिए सपा से गठबंधन किया गया है। यह बात राज्यसभा सांसद और कांग्रेस नेता राजीव शुक्ला ने प्रेसवार्ता के दौरान कही।

पीएम ने जनता को छला

हापुड़ रोड स्थित एक हॉल में आयोजित प्रेसवार्ता में कांग्रेसी नेता राजीव शुक्ला ने कहा कि भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रधानमंत्री देश भर में भाषण देते घूम रहे हैं, जबकि काम के नाम पर जनता से सिर्फ छल हुआ है। नोटबंदी के रूप में जनता की कमाई को जब्त कर लिया गया, जबकि कालेधन का अभी तक पता नहीं चल सका है। जनता अब इसका हिसाब लेगी।

सत्ता हासिल करना लक्ष्य

बसपा के बारे में शुक्ला ने कहा कि समाज को बांटकर सत्ता हासिल करना बसपा का मूल उददेश्य रहा है, लेकिन इस बार ऐसा नहीं होगा। जनता भाजपा और बसपा से परेशान हो चुकी है। अब दोनों दलों को हिसाब देना होगा। सीट के बंटवारे को लेकर चल रहे घमासान के सवाल से किनारा करते हुए सांसद ने कहा कि पार्टी के दोनों बडे़ नेता राहुल गांधी और अखिलेश यादव रविवार को आयोजित प्रेसवार्ता में गठबंधन की शर्तो को साफ कर देंगे।

अखिलेश का किया गुणगान

राजीव शुक्ला ने कई बार अखिलेश के काम का गुणगान किया। लेकिन कुछ दिन पहले पार्टी द्वारा 27 साल यूपी बेहाल, खाट पंचायत और राहुल संदेश यात्रा के दौरान प्रदेश की खराब कानून व्यवस्था आदि मुददों को लेकर सपा को कोसने के सवाल से भी कांग्रेसी नेता ने पूरी तरह से किनारा कर लिया।

ये रहे मौजूद

इस दौरान कांग्रेस के पश्चिमी उत्तर प्रदेश प्रभारी नसीब सिंह, दिल्ली प्रदेश के पूर्व अध्यक्ष जेपी अग्रवाल, पूर्व मंत्री सतीश शर्मा, जिलाध्यक्ष विनय प्रधान, महानगर अध्यक्ष किशन कुमार किश्नी, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अनिल शर्मा सहित मेरठ दक्षिण सीट से प्रत्याशी आजाद सैफी भी मौजूद रहे।

Posted By: Inextlive