-यूपी कालेज छात्रसंघ चुनाव में बाहरी युवकों की एंट्री रोकने पर प्रिंसिपल से छात्रों की झड़प

-अब चार पदों पर 12 कैंडीडेट मैदान में

यूपी कॉलेज में स्टूडेंट्स इलेक्शन में गुरुवार को नाम वापसी हुई। इस दौरान प्रिंसिपल और छात्रों में झड़प भी हो गयी। दरअसल, नाम वापसी में स्टूडेंट्स संग बाहरी युवक कैंपस में एंट्री घुस रहे थे। इसे कॉलेज एडमिनिस्ट्रेशन रोकने लगा। जिसका स्टूडेंट्स विरोध करने लगे। जानकारी होते ही प्रिंसिपल भी पहुंच गये। इस बीच उनकी छात्रों से कहासुनी भी हुई।

कैंडीडेट पर एफआईआर

दूसरी तरफ रोक के बावजूद नामांकन जुलूस निकालने पर शिवपुर पुलिस ने उपाध्यक्ष के कैंडीडेट अंकुर श्रीवास्तव पर एफआईआर दर्ज कराया। इसे देखते हुए छात्रों का एक गुट कालेज प्रशासन पर अंकुर का पर्चा निरस्त करने के लिए दबाव बनाने लगा। हालांकि कॉलेज एडमिनिस्ट्रेशन का कहना था कि अंकुर पर कोई आपराधिक मामला दर्ज नहीं है। ऐसे में पर्चा कैंसिल नहीं किया जा सकता। वहीं, नाम वापसी के बाद छात्रसंघ के चार पदों पर 12 प्रत्याशी चुनाव मैदान में रह गए हैं। इसमें अध्यक्ष पद पर पांच, उपाध्यक्ष पद पर तीन तथा महामंत्री व पुस्तकालय मंत्री पद पर दो-दो प्रत्याशी शामिल हैं।

ये हैं वैध कैंडीडेट्स

अध्यक्ष पद हेतु (05) : अनुराग सिंह 'अंकित', मो। इरशाद, समीर सिंह, विरेन प्रताप रघुवंशी 'वीरू' व अनुराग सिंह 'अन्नू'

उपाध्यक्ष (03) : अंकुर श्रीवास्तव, कुनाल सिंह व सचिन कुमार सिंह

महामंत्री (02) : अमन सिंह व अभिषेक सिंह 'सन्नी'।

पुस्तकालय मंत्री (02) : अभिषेक तिवारी व नीरज सिंह

संकाय प्रतिनिधि (05) : कला संकाय : आशीष सिंह, रोहित सिंह। वाणिज्य संकाय : आरजू सिंह, शुभम प्रताप सिंह व सुष्मिता सिंह।

Posted By: Inextlive