कोरोना वायरस के चलते शाही परिवार में पहली मौत का मामला सामने आसा है। स्पेन की राजकुमारी मारिया टेरेसा का रविवार को निधन हो गया।

लंदन (आईएएनएस)। स्पेन की राजकुमारी मारिया टेरेसा की कोरोना वायरस के चलते निधन हो गया है। इस बीमारी के चलते शाही परिवार में यह पहली मौत का मामला है। राजकुमारी, जो स्पेन के राजा फेलिप छठवें की कजिन सिस्टर थी। उनकी उम्र 86 साल थी। शुक्रवार को पेरिस में, लंदन स्थित मेट्रो समाचार पत्र ने शनिवार को एक रिपोर्ट में कहा। उनके छोटे भाई प्रिंस सोल्टस हेनरी ऑफ बोर्बन-परमा ने उनके निधन की घोषणा की। बता दें स्पेन में कोरोना का कहर काफी जारी है। यहां मरने वालों की संख्सा बढ़कर 5,982 हो गई, जो अब इटली (10,023) के बाद दुनिया में दूसरी सबसे ज्यादा है।

शाही परिवार के कई लोग कोरोना पॉजिटिव

बॉर्न-परमा रॉयल फैमिली की राजकुमारी मारिया टेरेसा का जन्म 28 जुलाई, 1933 को फ्रांस के पेरिस, प्रिंस जेवियर और मैडेलीन डी बॉर्बन के घर हुआ था। उनकी मौत के बाद ब्रिटेन के प्रिंस चार्ल्स का भी कोरोना टेस्ट हुआ, जोकि पॉजिटिव निकला। पिछले हफ्ते, मोनाको के राजकुमार अल्बर्ट द्वितीय भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। इससे पहले ऑस्ट्रिया के आर्कड्यूक कार्ल वॉन हैब्सबर्ग भी कोविड 19 टेस्ट में पॉजिटिव पाए गए थे।

दुनिया में कोरोना का कहर

दुनिया भर में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या तेजी से बढ़ती जा रही है। अब तक इससे 27,291 लोगों की जान जा चुकी है। इकोनॉमिस्ट का कहना है कि अकेले यूरोप में 300,000 से अधिक लोग संक्रमित हैं। इसके अलावा, दुनिया भर में अब तक कोरोना वायरस के 596,247 मामले सामने आ चुके हैं। वहीं, 133,307 लोग इस वायरस से अब तक ठीक हो गए हैं। पिछले दिन यानी कि शुक्रवार को विश्व भर में कोरोना वायरस के 64,763 नए मामले सामने आए और 3239 मौतें हुईं। यूरोप में कोरोना का संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है, जिसके कारण विश्व भर में तमाम देशों ने लॉकडाउन के उपाय किए हैं। इटली ने देश के भीतर यात्रा पर प्रतिबंध लगा दिया है। वहीं, अमेरिका ने भी इस वायरस को काफी सख्ती बरती है।

Posted By: Abhishek Kumar Tiwari