मलयालम एक्ट्रेस प्रिया प्रकाश वारियर अपनी अदाओं और खूबसूरती को लेकर इन दिनों काफी चर्चा में हैं। पहले आंखें और फिर बंदूक की नोक पर फ्लाइंग किस के सीन से रातों रात सोशल मीडिया पर शौहरत हासिल करने वाली प्रिया प्रकाश असल जीवन में बिल्कुल आम लड़कियों की तरह हैं। आइये उनकी असल जीवन की कुछ तस्वीरों को देखते हुए उनसे जुड़ी कुछ अहम बातों पर गौर करें।

 

51 लाख फॉलोअर्स
प्रिया प्रकाश अपनी डेब्यू फिल्म ‘ओरू अदार लव’ (शानदार प्रेम कहानी) में एक छात्रा बनी हैं। उन्होंने एक सीन में ऐसी आंख मारी की इंस्टाग्राम पर हर दिन लगभग उनके पास 6 लाख फॉलोइंग रिक्वेस्ट आती है। इस समय प्रिया के टोटल इंस्टाग्राम फॉलोवर लगभग 51 लाख हैं। आप देख सकते हैं निजी जीवन में प्रिया भी आम लड़कियों की तरह ही हैं। 

मुंहमांगी कीमत देने को तैयार कंपनियां
प्रिया के इस स्टाइल को देखकर कोई भी इनका फैन हो सकता है। बता दें कि कई बडी़ कंपनियां प्रिया की तेजी से बढ़ती फैन फॉलोइंग का फायदा उठाना चाहती हैं, इसलिए उन्हें मुंहमांगी कीमत भी देने को तैयार हैं। 

प्रिया प्रकाश का सॉग

प्रिया प्रकाश का सॉग 'मानिक्य मलाराया पूवी' कुछ दिनों पहले ही रिलीज किया गया था। वह गाना सोशल मीडिया पर खूब शेयर किया गया था। प्रिया के हिंदी भाषी फैंस को उनके मलयालम भाषी गानों को समझने के लिए ज्यादा मशक्कत करने की जरुरत नहीं पड़ी। 

 

 

 

 

 

Posted By: Mukul Kumar