इंडिया में एक-दूसरे के साथ काफी अच्छा वक्त बिताने के बाद प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ब्राजील पहुंच गए हैं जहां हुए 'विलामिक्स फेस्टिवल' में इस अमेरिकन सिंगर ने परफॉर्म किया।

 

features@inext.co.in

कानपुर। ऐसा लगता है कि प्रियंका चोपड़ा और उनके र्यूमर्ड ब्वॉयफ्रेंड निक जोनस वल्र्ड टूर पर निकले हैं। दरअसल, इंडिया में एक-दूसरे के साथ काफी अच्छा वक्त बिताने के बाद यह कपल ब्राजील पहुंच गया है, जहां हुए 'विलामिक्स फेस्टिवल' में इस अमेरिकन सिंगर ने परफॉर्म किया। 
आकाश अंबानी की प्री-एंगेजमेंट पार्टी में निक संग गईं थीं प्रियंका: इस दौरान प्रियंका ऑडियंस में मौजूद रहीं और उन्होंने निक की स्टेज परफॉर्मेंस की तस्वीरें और शॉर्ट वीडियोज भी शेयर किए, जिसके साथ उन्होंने उनके लिए अपना प्यार जाहिर करते हुए हार्ट शेप वाले 'इमोजी' भी बनाए। बता दें कि कुछ दिन पहले यह कपल मुंबई में हुई आकाश अंबानी की प्री-एंगेजमेंट पार्टी पर भी साथ नजर आया था। via @priyankachopra instagram story pic.twitter.com/hsHafOh5PP

— Priyanka-Chopra.us (@PriyankaCentral) 1 July 2018

जल्द करने वाले हैं सगाई: इससे पहले निक, प्रियंका की मदर और भाई के साथ डिनर डेट पर भी गए थे। फिर यह कपल परिणीति चोपड़ा के साथ गोवा में भी मौज-मस्ती करता नजर आया था। कहा जा रहा है कि 35 साल की प्रियंका और 25 साल के निक जल्द सगाई करने वाले हैं। हालांकि, अभी तक दोनों में से किसी ने इन खबरों को कन्फर्म नहीं किया है, पर उन्होंने इन्हें खारिज भी नहीं किया है।


Posted By: Swati Pandey