Mannara Chopra Birthday Party: प्रियंका अपने पति निक जोनस और मां मधु चोपड़ा के साथ अपनी कजिन बहन मनारा चोपड़ा की बर्थडे पार्टी में शामिल होने पहुंचीं। अपनी पार्टी में मनारा ने रेड कलर की ड्रेस पहन रखी थी। देखे फोटो...

कानपुर (इंटरनेट डेस्क)। Priyanka Chopra Nick Jonas: बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपने परिवार के साथ इंडिया आई हुई हैं। रिसेंटली उन्होंने अपनी फैमिली के साथ जमकर होली भी खेली थी, जिसकी फोटो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुई। इसी बीच प्रियंका अपने पति निक जोनस और मां मधु चोपड़ा के साथ अपनी कजिन बहन मनारा चोपड़ा की बर्थडे पार्टी में शामिल होने पहुंचीं।

सरगुन मेहता और रवि दुबे भी हुए शामिल
निक और प्रियंका के अलावा मनारा की बर्थडे पार्टी में एक और कपल ने लाइमलाइट लूटी। उनका नाम है सरगुन मेहता और रवि दुबे। एक तरफ जहां सरगुन ने रेड कलर की ड्रेस पहन रखी थी तो वहीं रवि दुबे व्हाइट आउटफिट में नजर आए।

Posted By: Anjali Yadav