प्रियंका चोपड़ा निक जोनस से शादी करने जा रही हैं। शादी दिसंबर में होगी जिसकी तैयारियां शुरू हो चुकीं हैं। तैयारियों का मुआयना करने पीसी अपनी मॉम के साथ जोधपुर पहुंची।

 

features@inext.co.in  

KANPUR: बॉलीवुड-हॉलीवुड एक्टर प्रियंका चोपड़ा और सिंगर निक जोनस की शादी उम्मेद भवन पैलेस में दो दिसंबर को होगी। शादी का समारोह तीन दिन चलेगा। एक दिसंबर को मेहंदी की रस्में और लेडीज संगीत होगा।  

उदयपुर में होगी शादी

प्रियंका की तरफ से उम्मेद भवन पैलेस को फाइनल करने के बाद यहां उनकी शादी को ग्रांड बनाने के लिए तैयारियां शुरू हो गई हैं। इन तैयारियों का जायजा लेने प्रियंका अपनी मां के साथ गुरुवार को जोधपुर पहुंचीं। लेडीज संगीत के लिए निक जोनस भी पीसी के लिए कुछ खास लव सॉन्ग्स तैयार कर रहे हैं। 

सिक्योरिटी का लिया जाएगा जायजा

प्रियंका और उनकी मां मेहरानगढ़ भी विजिट करेंगे, जहां मेहंदी की रस्में होंगी। अपने बिजी शूटिंग शेड्यूल के चलते प्रियंका तो शाम को लौट जाएंगी, लेकिन उनकी मां रात को यहीं रुकेंगी। वह वेडिंग फंक्शन की तैयारियों के साथ-साथ यहां की सिक्योरिटी और दूसरे अरेंजमेंट्स पर भी फाइनल डिस्कशन करेंगी। वे खास राजस्थानी फूड मेन्यू सर्व कराने के लिए भी बात कर सकती हैं।  

ये भी पढ़ें: 'भारत' में कैटरीना के साथ इस लुक में सलमान, देखें तस्वीर

Posted By: Swati Pandey