प्रियंका चोपडा़ और निक जोनस हाल ही में डिजाइनर राल्फ लॉरेन के 50वें जन्मदिन पर अपने स्टाइलिश लुक में पहुंचे। प्रियंका ने बॉडी कॉन गाउन तो निक ने व्हाइट कलर के सूट के साथ ब्लैक ट्राउजर पेयर किया था। आइए जानते हैं इनका ये लुक कहां से कॉपी किया गया है...


कानपुर। प्रियंका और निक हाल ही में हॉलीवुड डिजाइनर राल्फ लॉरेन के 50वें जन्मिदन की पार्टी में पहुंचे थे। प्रियंका इस दौरान ब्लैक और सिल्वर रंग के बॉडी कॉन गाउन में नजर आईं। वहीं निक ने व्हाइट कलर के सूट के साथ ब्लैक कलर का ट्राउजर पेयर किया था। अपने इस लुक में दोनों एक दूसरे के साथ बहुत अच्छे लग रहे थे और दोनों की साथ में आई तस्वीरों ने कपल गोल्स सेट कर दिए हैं। मालूम हो कि प्रियंका और निक का ये लुक पूरी तरह से हॉलीवुड की एक जोडी़ से कॉपी किया गया है। मिड डे की एक रिपोर्ट के मुताबिक ये लुक हॉलीवुड कपल जेनीफर लोपेज और एलेक्स रोजर से कॉपी किया गया है। अपने इस अंदाज से छा गए निकयंका
प्रियंका और निक का ये स्टाइल भले ही जेनिफर और एलेक्स से इंस्पायर्ड हो फिर भी निकयंका की ये स्टाइलिश तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। प्रियंका ब्लैक और सिल्वर गाउन में जितनी हॉट लगीं, निक व्हाइट सूट और बो टाई के साथ अपने ब्लैक ट्राउजर लुक में उतने ही हैंडसम दिखे। मालूम हो कि लॉरेन की बर्थडे पार्टी मे प्रियंका-निक ने उन्हीं के डिजाइन किए हुए अटायर्स पहने थे। प्रियंका चोपडा़ ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से बर्थडे पार्टी की तस्वीरें शेयर की हैं जिनमें दोनों हैप्पी कपल लग रहे हैं। वहीं जेनिफर लोपेज और उनके ब्वॉयफ्रेंड एलेक्स की बात की जाए तो इन कपडो़ में इनकी जोडी़ भी काफी अच्छी लग है।सगाई के बाद से घूम रहे साथ18 अगस्त को प्रियंका और निक ने हिंदू रीती-रीवाजों से सगाई कर ली थी। दोनों इंगेजमेंट के बाद से ही अकसर साथ में धूमते स्पॉट हो रहे हैं। कभी प्रियंका उनकी फैमिली से मिलती जुलती दिख जाती हैं तो कभी निक के साथ किसी बर्थडे पार्टी में। इस बार लेटेस्ट में दोनों डिजाइनर लॉरेन के बर्थडे पर ही साथ नजर आए। दोनों की सगाई हिंदू रीती-रीवाजों से हुई है पर ये देखना काफी दिलचस्प होगा की इनकी शादी भी हिंदू रीती-रीवाजों से होती है कि नहीं।  तस्वीरें : सगाई के बाद से प्रियंका होने वाले पति निक संग हर जगह साथ आ रहीं नजर, अब हुईं यहां स्पॉटप्रियंका के 'भारत' छोड़ने के इतने दिनों बाद इस तरह फूटा सलमान का गुस्सा, कह डालीं अजीब बातें

Posted By: Vandana Sharma