प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास ने अपने आलीशान बेवर्ली हिल्स हाउस को करीब 6 मिलियन डॉलर में बेच दिया और यह जोड़ी बेल-एयर और बेवर्ली हिल्स एरिया में एक नए घर की तलाश में है।


features@inext.co.in  MUMBAI: खबर है कि एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा और उनके हसबैंड सिंगर निक जोनस लॉस एंजेलिस में नया घर तलाश रहे हैं। इस घर के लिए उनका बजट दो करोड़ डॉलर (लगभग करीब 140 करोड़ रुपए) है. कुछ मीडिया रिपोट्र्स के मुताबिक, यह कपल लॉस एंजेलिस के बेवर्ली हिल्स के पास अपना नया घर ढूंढ रहा है। उनके 2 करोड़ डॉलर के बजट में से 65 लाख डॉलर उन्होंने अपने बेवर्ली हिल्स के पास मौजूद घर को बेचकर जुटाए हैं, और दोनों अब लॉस एंजेलिस के बेल एरिया और बेवर्ली हिल्स के पास नया घर ढूढने में लगे।शानदार था घर
मिडडे की रिपोर्ट के मुताबिक निक जोनास की नेट वर्थ लगभग 25 मिलियन डॉलर है जबकि प्रियंका 28 मिलियन डॉलर के साथ उनसे हाई लेबल पर हैं। प्रियंका चोपड़ा जोनास और निक ने पिछले महीने अपना घर बेचा, जो आधिकारिक तौर पर कहीं भी लिस्टड नहीं था। शादी के बाद, प्रियंका और निक 4,129 वर्ग फीट में फैले इस बेवर्ली हिल्स में चले गए। पोर्टल का कहना है कि इस घर में पांच बेडरूम और एक इन्फिनिटी पूल शामिल है। इस घर से पहाड़ियों और घाटी का सुंदर नजारा दिखता था।

Posted By: Molly Seth