प्रियंका चोपडा़ और निक जोनस की सगाई की खबरों का सिलासिला तो अभी थम नहीं रहा कि अब इनकी शादी की डेट भी सामने आ गई है। दोनों की की शादी इसी साल अक्टूबर में फिक्स हुई है। यहां जानें विस्तार से...


features@inext।co।inKANPUR : प्रियंका चोपडा़ और निक जोनस की सगाई पर सलमान खान की अपकमिंग फिल्म भारत के प्रोड्यूसर ने मुहर लगा दी है। दरअसल प्रियंका के बारे में वो बोले की पीसी ने अनप्रोफेशनल तरीके से दो दिन पहले इंगेजमेंट का बात कर फिल्म को छोड़ दिया। प्रियंका का ये रैवया टीम के किसी भी मेंबर को बिल्कुल भी पसंद नहीं आया। फिलहाल इस बात से प्रियंका-निक की सगाई और शादी की अफवाहों पर सच होने का ठप्पा तो लग ही गया।सगाई के बाद अब शादी फिक्स


अभी कल ही ये खबर आई थी कि प्रियंका चोपड़ा ने अमेरिकी सिंगर निक जोनस के साथ सगाई कर ली है और अब खबर है कि यह कपल इसी साल अक्टूबर में शादी के बंधन में बंध सकता है। फाइनल कर ली है शादी की डेट रिपोट्र्स की मानें तो प्रियंका और निक ने शादी की डेट भी फाइनल कर ली है और यही वजह है कि प्रियंका को फिल्म भारत को छोडऩा पड़ा और उसका साइनिंग अमाउंट भी वापस करना पड़ा। मंडप या चर्च में किस?

प्रियंका-निक की ओर से सगाई की खबर पर हालांकि कोई बयान नहीं आया है लेकिन इन बातों की चर्चा जरूर हो रही है कि उनकी शादी कब होगी और किन रीति-रिवाजों से होगी।एक वेबसाइट की खबर के मुताबिक, प्रियंका और निक तेजी से शादी की तैयारियां कर रहे हैं। इतना ही नहीं प्रियंका ने शादी के लिए गाउन भी तैयार करवा लिया है। प्रियंका के गाउन बनवाने से ये अंदाजा लगाया जा रहा है कि वो चर्च में क्रिश्चियन रीति-रिवाज से शादी करेंगी। लेकिन ये बॉलीवुड में हॉट टॉपिक बन गया है कि उनकी शादी कैसे होगी। प्रोड्यूसर बोले भारत छोड़ने वाली प्रियंका चोपड़ा हैं बेहद अनप्रोफेशनल, ये एक्ट्रेस ले सकती हैं उनकी जगहप्रियंका और निक ने कर ली गुपचुप सगाई, अब सलमान की 'भारत' छोड़ शादी की तैयारियों में जुटीं हैं क्या

Posted By: Vandana Sharma