ब्रिटिश शाही परिवार के प्रिंस हैरी और अमेरिकी अभिनेत्री मेगन मर्केल शनिवार को शादी के बंधन में बंध गए हैं। उनक शादी में कई बड़े मेहमानों के साथ प्रियंका चोपड़ा भी नजर आईं।


शादी में प्रियंका चोपड़ाविंडसोर (पीटीआई)। ब्रिटिश शाही परिवार के प्रिंस हैरी और अमेरिकी अभिनेत्री मेगन मर्केल शनिवार को हमेशा हमेशा के लिए एक हो गए हैं। इस शादी में वहां कई मेहमानों के साथ बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा भी इनवाइटेड थीं। बता दें कि प्रियंका इस शाही शादी में बहुत ही अलग अंदाज में नजर आईं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक प्रियंका शादी में फॉर्मल ली-लेंथ ड्रेस और हैट पहनी हुईं थीं। अगर कलर कि बात करें तो उनके ड्रेस का रंग लेवेंडर था, जिसमें वह काफी खूबसूरत नजर आ रहीं थीं। सोशल मीडिया पर तारीफ


प्रियंका चोपड़ा के इस लुक को लेकर सोशल मीडिया में जमकर तारीफ हो रही है। प्रियंका चोपड़ा ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा, 'मैं कुछ ही वर्षों से मेगन को जानती हूं और मैं उसके लिए बहुत खुश हूं और मुझे ख़ुशी है कि उसने अपने सबसे बड़े दिन का मुझे हिस्सा बनाया है।' उन्होंने कहा, 'वह हमेशा से बहुत फ्रेंडली रही है, यही कारण है कि शायद मैं यहाँ मौजूद हूं।' कई मेहमान शामिल

गौरतलब है कि इस शाही शादी में कुल 2,640 लोग आमंत्रित थे, जिसमें ब्रिटेन के 1,200 आम नागरिक थे। इसके बाद 200 लोग विभिन्न संस्थाओं और चैरिटी से थे। विंडसर कैसल और सेंट जॉर्ज चैपल समुदाय के 610 लोग और शाही खानदान से ताल्लुक रखने वाले 530 लोग भी मौजूद थे। इसके अलावा शादी में दूल्हा-दुल्हन के कई दोस्त भी शामिल रहे।दो रिसेप्शन का आयोजनइस शादी के बाद दो रिसेप्शन का आयोजन किया गया है। पहला रिसेप्शन सेंट जॉर्ज हॉल में होगा, जिसमें करीब 800 मेहमानों को रोकने की क्षमता है और दूसरे का वेन्यू फाइनल नहीं है लेकिन उसमें प्रिंस हैरी के लगभग 200 खास मेहमान शामिल होंगे। बता दें कि 33 वर्षीय हैरी पूर्व आर्मी ऑफीसर रह चुके हैं। म्यूचुअल फ्रेंड की मदद से 2016 में एक ब्लाइंड डेट पर वे मेगन से पहली बार मिले थे। 36 वर्षीय मेगन ने कहा कि वह इस रॉयल डेट के बारे में थोड़ी बहुत जानती थी जबकि हैरी ने कहा कि उन्होंने कभी भी मेगन के बारे में नहीं सुना था ना ही उनकी कोई टीवी सीरियल देखी थी। वे स्वीकारते हैं कि हालांकि ये लव एट फर्स्ट साइट था। बताया जाता है कि सिर्फ दो बार डेट करने के बाद ही हैरी ने मेगन को एक स्पेशल हॉलीडे पर जाने के लिए ऑफर कर दिया था।

Posted By: Mukul Kumar