प्रियंका चोपड़ा अपनी हॉलीवुड मूवी ‘बेवॉच’ में विलेन यानि निगेटिव रोल में नजर आने वाली हैं। वैसे PC इससे पहले हिंदी मूवीज में ऐसे रोल्स कई बार कर चुकी हैं।

आमतौर पर लीड रोल्स निभाने वाली एक्ट्रेसेस बड़े पर्दे पर निगेटिव किरदार करने से बचती हैं। पर प्रियंका पड़ा एक ऐसा नाम हैं, जो यह रिस्क उठाने के लिए हमेशा तैयार रही हैं। कमाल की बात तो यह है कि उन्होंने जब-जब निगेटिव या 'ग्रे शेड वाले किरदार निभाए हैं, उन्हें ऑडियंस ने काफी पसंद किया है। आइए डालते हैं उनकी ऐसी ही कुछ परफॉर्मेंसेस पर एक नजर।


ऐतराज:

2004 में आई अब्बास-मस्तान की मूवी ऐतराज में प्रियंका ने अपनी एक्टिंग से 'सोनिया रॉय के किरदार में जान डाल दी थी। इस मूवी में प्रियंका ने एक एम्बीशियस वुमन का रोल प्ले किया था, जो अपने इंप्लॉई पर सेक्सुअल हैरेसमेंट का आरोप लगाती है। इस मूवी में प्रियंका ने निगेटिव रोल के लिए 'फिल्मफेयर अवॉर्ड जीता था।

कान फिल्म फेस्टिवल में जब नन्हीं अराध्या ने ऐश्वर्या के ग्लैमर को पीछे छोड़ा


डॉन:

2006 में आई फरहान अख्तर की मूवी डॉन में 'रोमा’ का किरदार निभाने वाली प्रियंका यहां भी निगेटिव शेड में नजर आई थीं। हालांकि, उनका यह कैरेक्टर पूरी तरह निगेटिव नहीं था। वह इस मूवी में अंडरवल्र्ड डॉन से अपने भाई की मौत का बदला लेने की कोशिश करती दिखाई दी थीं।

काजोल की इस बहन का ग्लैमरस अंदाज कभी नहीं देखा होगा आपने!


Bollywood News inextlive from Bollywood News Desk

Posted By: Chandramohan Mishra