फिल्म जगत में प्रियंका चोपडा़ को 15 साल पूरे हो गए हैं। इन 15 सालों में प्रियंका ने न सिर्फ बॉलीवुड में बल्कि हॉलीवुड में भी अपनी एक अलग पहचान बना ली है। इन 15 सालों में साल 2003 में फिल्म द हीरों में सनी देओल के साथ अपने करियर की शुरुआत करने वाली प्रियंका ने हॉलीवुड में भी हाथ आजमाया। बता दें कि हॉलीवुड में प्रियंका रंग-भेद का शिकार हो गईं। जानें प्रियंका के 15 सालों के फिल्मी सफर की कहानी...


इस फिल्म से आईं लीड मेंसाल 2003 में में प्रियंका चोपडा़ सनी देओल और प्रीति जिंटा के साथ फिल्म द हीरो में नजर आई थीं। प्रियंका चोपडा़ ने फिल्म में दुसरे नंबर की लीड एक्ट्रेस का रोल अदा किया था। अनिल शर्मा के निर्देशन में बनी फिल्म द हीरो में सनी देओल ने रॉ एजेंट की भूमिका निभाई थी। इस फिल्म में भले ही प्रियंका सेकंड लीड रही हों पर इस फिल्म के कई महीनों बाद प्रियंका चोपडा़ की फिल्म अंदाज रिलीज हुई थी जिसमें प्रियंका चोपडा़ को लारा दत्ता के समान बतौर लीड एक्ट्रेस के रोल के लिए रखा गया था। फिल्म में अक्षय कुमार भी लीड रोल में थे। बता दें की प्रियंका चोपडा़ की पहली फिल्म द हीरो साल की टॉप ग्रॉसर्स फिल्म थी। फिल्म में प्रियंका के रोल को काफी सराहा गया था। हॉलीवुड में की ऐसे शुरुआत


प्रियंका चोपडा़ ने सिर्फ 15 साल के छोटे से समय में बॉलीवुड और हॉलीवुड दोनों ही इंडस्ट्री में अपनी पकड़ बना ली है। प्रियंका चोपडा़ ने अपने करियर की शुरुआत में सबसे पहले हॉलीवुड की इन माय सिटी से शुरुआत की। इसमें उन्होंने हॉलीवुड एक्टर विलियम के साथ स्क्रीन स्पेस शेयर किया है। इसके बाद साल 2013 में प्रियंका ने नया गाना इग्जॉटिक शूट किया जिसमें उनके साथ सिंगर पिटबुल नजर आए थे। फिर साल 2014 में प्रियंका चोपडा़ आई कान्ट मेक यू लव मी लेकर आईं। हॉलीवुड में प्रियंका ने फिल्म बेवॉच से डेब्यू किया था। बता दें की प्रियंका के पास इन दिनों कई प्रोजेक्ट्स हैं। इन दिनों प्रियंका चोपडा़ अ किड लाइक जेक और इजंट इट रोमांटिक में नजर आएंगी। इन फिल्मों में वो अहम भूमिका में नजर आ चुकी हैं। इससे पहले क्वांटिको में भी प्रियंका अपने अभिनय का लोहा मनवा चुकी हैं। इस वजह से हुईं रंग-भेद का शिकार

एक मैगजीन को दिए गए इंटरव्यू में प्रियंका चोपडा़ ने खुलासा किया कि वो हॉलीवुड में रंग-भेद का शिकार हो चुकी हैं। दरअसल प्रियंका के मुताबिक पिछले साल वो एक फिल्म की शूटिंग के लिए बाहर गई हुई थीं हॉलीवुड की एक फिल्म के लिए उनके मैनेजर ने फिल्म मेकर से बात की तो फिल्म कास्ट की ओर से जवाब दिया गया की प्रियंका की फिजिकैलिटी फिल्म के लिए फिट नहीं है। प्रियंका चोपडा़ के मुताबिक ये सब सिर्फ इस लिए हुआ क्योंकि वो गोरी नहीं हैं। प्रियंका का रंग ब्राउन है और फिल्म मेकर ने उनकी फिजिकैलिटी के बारे में बात की जिसका मतलब बाद में निकल कर आया कि प्रियंका का रंग साफ नहीं है। यही वजह है कि प्रियंका को हॉलीवुड की इस फिल्म के लिए न कह दिया गया। दीपिका से लेकर अनुष्का तक 10 बॉलीवुड एक्ट्रेसेज जिन्हें आप इंस्टाग्राम पर फॉलो कर सकते हैंबॉलीवुड में इस फिल्म से कमबैक करने जा रही हैं प्रियंका चोपड़ा

Posted By: Vandana Sharma