फिल्म की कहानी न्यूयॉर्क शहर में रहने वाली नटैलिया नामक लड़की की है जो शहर की सबसे बड़ी बिल्डिंग बनाना चाहती है।

मुंबई (ब्यूरो): प्रियंका चोपड़ा की शादी के बाद उनकी फिल्म का इंतजार कर रहे प्रशंसकों के लिए अच्छी खबर है। उनकी हॉलीवुड रोमांटिक कॉमेडी फिल्म 'इजंट इट रोमांटिक' नेटफ्लिक्स पर 28 फरवरी को रिलीज होगी। इस फिल्म में उनके साथ रिबेल विल्सन, लियाम हेम्सवर्थ और एडम डिवाइन हैं। फिल्म की कहानी न्यूयॉर्क शहर में रहने वाली नटैलिया नामक लड़की की है, जो शहर की सबसे बड़ी बिल्डिंग बनाना चाहती है, लेकिन इस मौके के लिए उसे संघर्ष करना पड़ रहा है। 

अमेरिकन टीवी सीरीज 'क्वांटिको' के अलावा प्रियंका चोपड़ा ने 'बेवॉच' फिल्म में काम किया था। 'इजंट इट रोमांटिक' उनकी दूसरी हॉलीवुड फिल्म होगी। इस फिल्म की रिलीज से पहले ही प्रियंका चोपड़ा को ऑस्कर विजेता निर्देशक बेरी लेविनसन की फिल्म भी मिल गई है। यह फिल्म मां आंनद शीला के जीवन पर आधारित होगी। अमेरिका के मशहूर टॉक शो 'द एलन डिजेनेरेस' में प्रियंका ने यह खुलासा किया है। 

प्रियंका ने बताया कि वह बैरी लेविनसन के साथ फिल्म कर रही हैं। हम स्क्रिप्ट को मां शीला के नजरिए से तैयार करने की कोशिश कर रहे हैं। भारत में जन्मी आध्यात्मिक गुरु मां शीला को ओशो का दायां हाथ कहा जाता था। प्रियंका इस फिल्म से बतौर निर्माता भी जुड़ रही हैं। वहीं बॉलीवुड में वह सोनाली बोस की फिल्म 'स्काइ इज पिंक' कर रही हैं। उसमें उनके कोस्टार फरहान अख्तर और जायरा वसीम हैं।

प्रियंका के इस एक्स ने निक को दे डाली नसीहत, कही दी ये बात

निक जोनस को मिला सबसे स्टाइलिश होने का खिताब, तो प्रियंका ने इस तरह जताया प्यार

Posted By: Kartikeya Tiwari