बाॅलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने अपने नाम के आगे से पति का सरनेम हटा दिया। सोशल मीडिया पर पीसी ने प्रियंका चोपड़ा जोनस नाम लिखा था मगर अब सिर्फ प्रियंका चोपड़ा ही लिखा नजर आ रहा है।

मुंबई (एएनआई)। एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा और उनके पति निक जोनास के बीच कुछ अनबन चल रही है। शायद यही वजह है कि प्रियंका ने अपने नाम के आगे से पति का सरनेम हटा दिया है। पीसी ने पहले अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर प्रियंका चोपड़ा जोनास नाम लिखा था मगर अब सिर्फ प्रियंका चोपड़ा लिखा नजर आ रहा है। यानी कि उन्होंने जोनास सरनेम हटा दिया है। यह खबर सामने आते ही सोशल मीडिया पर प्रियंका और निक के रिश्ते को लेकर अफवाहों का बाजार गर्म हो गया।

टीम की तरफ से नहीं आई कोई सफाई
नाम हटाने को लेकर न तो प्रियंका ने और न ही उनकी टीम के किसी ने अभी तक कोई सफाई दी है। ऐसे में हर किसी के मन में सवाल उठ रहा कि क्या प्रियंका और निक तलाक ले रहे हैं। इस बात को बल और तब मिल जाता है जब पीसी ने अपनी नई फिल्म 'मैट्रिक्स' का पोस्टर शेयर किया जिस पर निक ने अब तक कोई कमेंट नहीं किया। यही नहीं निक ने इस पोस्ट को लाइक भी नहीं किया।

2018 में हुई थी शादी
प्रियंका और निक ने 2018 में 1 और 2 दिसंबर को जोधपुर के उम्मेद भवन पैलेस में एक ईसाई और एक हिंदू समारोह में एक-दूसरे से शादी की थी। बाद में, इस जोड़े ने दिल्ली और मुंबई में दो रिसेप्शन भी आयोजित किए। बता दें कपल ने हाल ही में एक नया घर खरीदा है और इसमें दिवाली भी एक साथ मनाई है। प्रियंका ने नए घर में अपनी और निक जोनस की दिवाली से तस्वीरें शेयर की थीं। वहीं वर्क फ्रंट की बात करें तो प्रियंका इन दिनों रूसो ब्रदर्स के शो 'सिटाडेल' में काम कर रही हैं।

Posted By: Abhishek Kumar Tiwari