बहुत दिनों से प्रियंका चोपडा़ अपने बॉइफ्रेंड निक जोनस और अपनी बॉलीवुड कमबैक फिल्म 'भारत' को लेकर चर्चा में थीं। अब प्रियंका ने अपने एक्टिंग करियर को लेकर एक बडा़ कदम उठाया है। प्रियंका ने निक के लिए सलमान खान की फिल्म 'भारत' को न कह दी है। जानें प्रियंका ने आखिर ऐसा क्यों किया।


कानपुर। सलमान खान की अपकमिंग फिल्म 'भारत' के निर्देशक अली अब्बास जफर ने सोशल मीडिया पर प्रियंका चोपडा़ को लेकर एक बडा़ खुलासा किया है। दरअसल अली ने ये कन्फर्म कर दिया है कि प्रियंका चोपडा़ अब उनकी फिल्म 'भारत' से आउट हो गई हैं। जिस फिल्म से प्रियंका बॉलीवुड कमबैक करने जा रही थीं अब वो उसका हिस्सा नहीं हैं। निर्देशक अली अब्बास ने प्रियंका के फिल्म छोड़ने का एक बडा़ कारण फैंस से ट्वीट पर साझा करते हुए बताया कि वो प्रियंका के इस डिसीजन से बहुत खुश हैं। प्रियंका ने ये डिसीजन अपनी पर्सनल लाइफ को और अपने बॉइफ्रेंड को ध्यान में रख कर लिया है।क्या निक की वजह से छोड़ दी फिल्म


सलमान खान की फिल्म 'भारत' के निर्देशक अली अब्बास जफर ने प्रियंका के फिल्म छोड़ने की जानकारी ट्वीट कर फैंस को दी। अली ने ट्वीट कर फैंस को इन्फार्म करते हुए लिखा, 'प्रियंका चोपडा़ अब फिल्म भारत का हिस्सा नहीं रहीं। इसके पीछे जो कारण है वो बहुत ही स्पेशल है। फिल्म को छोड़ने की वजह प्रियंका और निक का रिश्ता भी हो सकता है... हम प्रियंका के इस फैसले में उनके साथ हैं और उन्हें शुभकामनाएं देते हैं। फिल्म भारत की पूरी टीम की तरफ से प्रियंका चोपडा़ को ढेर सारा प्यार और उनके जीवन के लिए गुड लक विशेज कर रही है।' हलांकि फिल्म की तीनो एक्ट्रेसेज में से सिर्फ प्रियंका ही बाहर हो रही हैं और बाकी की दो एक्ट्रेसेज दिशा पटानी और तब्बू अब भी इसमें अभिनय करते नजर आएंगी।सलमान और अली संग में ये करेंगे हैट्रिक

फिल्म 'भारत' में सलमान खान और अली अब्बास जफर एक साथ तीसरी बार काम कर रहे हैं। इससे पहले 2016 में रिलीज हुई ब्लॉक बस्टर फिल्म 'सुल्तान' में दोनों ने साथ काम किया था और 2017 में रिलीज हुई फिल्म 'टाइगर जिंदा है' में दोनों आखिरी बार साथ काम करते दिखे थे। अब फिल्म भारत में साथ काम करके दोनों अपनी हैट्रिक पूरी करने वाले हैं। फिल्म के प्रोडक्शन का काम अलवीरा खान अग्नीहोत्री, भूषण कुमार, अतुल अग्नीहोत्री और कृष्णा कुमार दुआ मिल कर कर हैं। वहीं फिल्म का संगीत निर्देशन विशाल-शेखर, इरशाद कामिल, जुलिस पाकिम साथ में कर रहे हैं। मालूम हो कि हाल ही में प्रियंका निक को अपने साथ इंडिया लाई थीं और दोनों ने गोवा में साथ में वकेशन बिताया था। इस दौरान दोनों की रिंग फिंगर में सेम डिजाइन की रिंग देखी गई। इसके बाद इनकी सगाई होने के कयार लगाए जाने लगे।प्रियंका-निक फिर हाथों में हाथ डाले हुए स्पॉट, इस वजह से खुश हो बीच सड़क पर झूम उठीं पीसीप्रियंका चोपडा़ ने भाई के जन्मदिन पर पिता को किया याद, कही जो बात सुन के इमोशनल हो जाएंगे आप

Posted By: Vandana Sharma