प्रियंका चोपड़ा ने शेयर किया 'दिल धड़कने दो' लुक
सामने आया प्रियंका का नया लुक
बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने अपनी अपकमिंग फिल्म 'दिल धड़कने दो' में उनका फर्स्ट लुक ट्विटर पर शेयर कर दिया है. डायरेक्टर जोया अख्तर की बहु प्रतिक्षित फिल्म दिल धड़कने दो में प्रियंका बॉलीवुड हार्टथ्रोब रणवीर सिंह, अनुष्का शर्मा, फरहान अख्तर, अनिल कपूर, राहुल बोस, रिदिमा सूद और शैफाली शाह के साथ काम कर रही हैं. जोया अख्तर की पिछली फिल्म जिंदगी मिलेगा ना दोबारा एक बहुत बड़ी हिट साबित हुई थी. ऐसे में प्रियंका चोपड़ा का नया लुक लोगों के बीच फिल्म की उत्सुकता बढ़ा सकता है. इस लुक में प्रियंका एक ट्रेवलर के रूप में नजर आ रही हैं जो अपने सूटकेस पर एक लांग हेट लगाकर नदी के किनारे बैठी हैं.
रणवीर सिंह का लुक भी जारी
इस फिल्म में काम कर रहे रणवीर सिंह ने भी दो दिन पहले अपना लुक शेयर किया था जिसमें वह एक स्टीमर के डेक पर खड़े दिखाई दे रहे थे. रणवीर पैरों में लाल और सफेद रंग की जूतियां पहने हुए हैं जो बेकतल्लुफी को दर्शा रहा है. यह फिल्म एक पंजाबी फेमिली की क्रूज ट्रिप पर बेस्ड है जिसमें प्रियंका चोपड़ा आयशा मेहरा का रोल और रणवीर सिंह कबीर मेहरा के रोल में दिखाई देंगे.