प्रियंका चोपड़ा के पति और अमेरिकन पॉप सिंगर निक जोनस का आज 27वां बर्थडे है। अपने से 10 साल छोटे निक से शादी करने वाली प्रियंका पागलों की तरह उनके प्यार में डूबी हुई हैं। इसका सबूत हैं वो तस्वीरें जो वे अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर करती रहती हैं।

कानपुर। निक जोनस का पूरा नाम 'निकोलस जेरी जोनस' है। निक एक सिंगर होने के साथ लिरिसिस्ट भी हैं और फिल्मों में एक्टिंग करते रहे हैं।आज वे अपना 27वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं। इस तरह से देखा जाए तो 2000 में जब प्रियंका चोपड़ा मिस वर्ल्ड बनी थीं तब 16 सितंबर 1992 में जन्मे निक कुल 8 साल के थे। बहरहाल आज प्रियंका अपने से 10 साल छोटे अपने खूबसूरत हसबैंड से बेहद प्यार करती हैं। ये बात समय समय पर सोशल मीडिया पर शेयर की गई पिक्चर्स और उनके कैप्शंस से साफ जाहिर होती है। आइये देखें कुछ ऐसी ही तस्वीरें।

View this post on InstagramSo proud. When you own your own tequila at 27! @villaone ❤

A post shared by Priyanka Chopra Jonas (@priyankachopra) on Sep 2, 2019 at 12:00pm PDT


तुम पर गर्व है
हांलाकि इस तस्वीर के चलते प्रियंका को खासा ट्रोल किया गया पर अपना टकीला ब्रांड लॉन्च करने के मौके पर उन्होंने अपने हसबैंड को गर्व के साथ बधाई दी थी।

View this post on InstagramI’m always with you @nickjonas 😜😍Congratulations @jonasbrothers! I’m so proud of all of you! #sucker

A post shared by Priyanka Chopra Jonas (@priyankachopra) on Aug 27, 2019 at 12:56pm PDT


हम साथ साथ हैं
ये तस्वीर इसलिए खास है क्योंकि प्रियंका ने खुद इसे फोटोशॉप किया है और अपने पति को जताया है कि वो कहीं भी अपने को तन्हा महसूस ना करें क्योकि पीसी का दिल हमेशा उनके पास रहता है।

 

View this post on InstagramMy 💓

A post shared by Priyanka Chopra Jonas (@priyankachopra) on Jul 27, 2019 at 8:36am PDT

कहा ना प्यार है
इस तस्वीर के कैप्शन में तो प्रियंका ने साफ साफ कह ही दिया है कि निक उनका प्यार हैं।

View this post on InstagramIt’s in the air.. ❤️

A post shared by Priyanka Chopra Jonas (@priyankachopra) on Jun 27, 2019 at 1:52pm PDT

 

हवा में प्यार
निक की ताल से ताल मिलाती प्रियंका को उनके साथ हवाओं में प्यार की बहार नजर आती है।

 

View this post on InstagramRomeo oh Romeo.. 😍❤️💋 and Ava drew #nightout

A post shared by Priyanka Chopra Jonas (@priyankachopra) on Jun 2, 2019 at 1:06pm PDT

मार्डन रोमियो जूलियट
इस तस्वीर में तो प्रियंका ने कह ही दिया है कि वे मार्डन रोमियो जूलियट हैं।

Posted By: Molly Seth