बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा और अमेरिकी सिंगर निक जोनास को लेकर पिछले कुछ दिनों से खबरें आती रही हैं। खबरें तो यहां तक आईं कि दोनों शादी कर सकते हैं लेकिन दोनों ने इस बारे में अभी कुछ भी नहीं कहा। इस खबर में पढ़िए की उनकी मां ने अपनी बेटी की शादी के सवाल में क्या दिया जवाब...

 

 

 

features@inext.co.in 

KANPUR: बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा और अमेरिकी सिंगर निक जोनास को लेकर पिछले कुछ दिनों से खबरें आती रही हैं। खबरें तो यहां तक आईं कि दोनों शादी कर सकते हैं, लेकिन दोनों ने इस बारे में अभी कुछ भी नहीं कहा। हाल ही में जब प्रियंका की मां मधु चोपड़ा से प्रियंका के बर्थडे व शादी के बारे में पूछा गया तो उन्होंने बताया कि, बर्थडे पर प्रियंका इंडिया में नहीं है, इसलिए इस बार जश्न नहीं होगा।

बर्थडे पर एंप्लॉइज को तोहफा

कल यानि 18 जुलाई को प्रियंका चोपड़ा ने अपना 36वां बर्थडे सेलिब्रेट किया और इस मौके पर अपनी टीम की फीमेल एंप्लॉइज को कई तोहफे भी दिए। प्रियंका एक प्रोडक्शन हाउस भी चलाती हैं जिसका नाम है पर्पल पेबल्स प्रोडक्शन। इस मौके पर उन्होंने अपनी फीमेल एंप्लॉइज को क्रेश और फ्लेक्सिबल बिजनेस ऑवर्स जैसे कुछ गिफ्ट्स दिए। 

साल की शुरमेल और फीमेल एंप्लॉइज को बराबर पेमेंट देने के बाद अब उन्होंने वर्किंग मदर्स के लिए फ्लेक्सिबल टाइमिंग्स और मटर्निटी लीव के दौरान स्पेशल बेनिफिट्स देने का भी वादा किया है। प्रियंका की मां मधु चोपड़ा ने कहा कि क्योंकि उनके स्टाफ में 80 परसेंट शादीशुदा महिलाएं हैं इसलिए उनकी भलाई के लिए ये फैसला लिया गया। 

शादी पर दिया ये जवाब


मधु ने यह भी बताया कि, प्रियंका इस महीने के लास्ट में अपनी अपकमिंग फिल्म की शूटिंग के लिए इंडिया आ रही हैं। इसके बाद जब उनसे प्रियंका की शादी से जुड़ा ये सवाल किया गया कि बेटी की शादी की खबरों को लेकर वह कितनी सीरियस हैं तो उन्होंने कहा, 'आप लोग कितने सीरियस हैं? आप जब सीरियस हो जाएंगे तब हम भी सीरियसली शादी के बारे में सोचेंगे।' मधु ने तो एक जर्नलिस्ट से यह भी कह दिया कि, तुम यह क्या ऊट पटांग सवाल करते हो। 

ये भी पढ़ें: कौन है ये मिस्ट्री गर्ल जिसके लिए नवाजुद्दीन बोले 'मेरे रोम-रोम में बसती है'

ये भी पढ़ें:  14 सितंबर को नहीं इस डेट को रिलीज होगी शाहिद-श्रद्धा की 'बत्ती गुल मीटर चालू'

Posted By: Swati Pandey