एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा और उनके पति निक जोनास ने सरोगेसी के जरिए एक बच्चे के पैरेंट्स बन गए हैं। शनिवार को इस कपल ने अपने-अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपने फैंस और फाॅलोवर्स के साथ ये गुड न्यूज शेयर की है।

न्यूयॉर्क (आईएएनएस)। प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास के शादी के 3 साल बाद मम्मी-पापा बन गए हैं। देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा ने सोशल मीडिया प्लेटफाॅर्म इंस्टाग्राम पर देर रात एक पोस्ट किया कि हमें बताते हुए खुशी हो रही है कि सेरोगेसी के जरिए हम एक बच्चे का वेलकम कर रहे हैं। हम सम्मान के साथ कहना चाहते हैं कि इस स्पेशल टाइम में हमारी प्राइवेसी का ख्याल रखा जाए। हम अपनी फैमिली पर फोकस करना चाहते हैं। प्रियंका चोपड़ा ने इस पोस्ट को निक जोनास को टैग कर एक हार्ट वाली इमोजी भी शेयर की है।

View this post on Instagram A post shared by Priyanka (@priyankachopra)

प्रियंका चोपड़ा को इन लोगों ने दी बेस्ट विशेज
प्रियंका चोपड़ा के यह गुड न्यूज शेयर करने के तुरंत बाद के 1.73 मिलियन से अधिक फाॅलोवर्स ने इंस्टाग्राम पर उन्हें विशेज दी। वहीं जिन सेलेब्स ने खुशी जाहिर की उनमें दिवंगत बास्केटबॉल स्टार कोबे ब्रायंट की पत्नी वैनेसा, काल पेन, शेफाली शाह, कैटरीना कैफ, लारा दत्ता, सानिया मिर्जा, भूमि पेडनेकर और राधिका जोन्स और इंटनेशनल फेमस फैशन मैगजीन 'वैनिटी फेयर' की एडिटर शामिल हैं। 'वैनिटी फेयर' ने फरवरी 2022 के कवर पेज के लिए इस बार निक जोनास की मिसेज प्रियंका चोपड़ा को अपनी म्यूज चुना है।

Posted By: Shweta Mishra