सलमान खान ने कुछ वक्त पहले प्रियंका चोपड़ा को लेकर कई 'सरकास्टिक' कमेंट्स किए थे जिसके बाद कहा जाने लगा था कि वह इस एक्ट्रेस से बहुत नाराज हैं। लंबे इंतजार के बाद अब पीसी ने सलमान के उन कमेंट्स पर रिएक्ट किया है...


कानपुर (फीचर डेस्क)। प्रियंका चोपड़ा को किसी हिंदी मूवी में नजर आए तीन सालों से भी ज्यादा का वक्त हो चुका है। हालांकि, उनकी अगली मूवी द स्काई इज पिंक जल्द रिलीज होने वाली है, जिसमें उनके साथ फरहान अख्तर और जायरा वसीम जैसे एक्टर्स नजर आएंगे। वैसे, उन्हें स्क्रीन पर देखने का इंतजार कर रहे फैन्स की ख्वाहिश थोड़ी जल्दी पूरी हो जाती अगर वह सलमान खान की मूवी भारत में काम कर लेतीं। सलमान ने सोशल मीडिया पर जम कर खींची टांग


यह मूवी इस साल जून में रिलीज हुई थी और इसकी शूटिंग से कुछ दिन पहले ही प्रियंका ने इसे न करने का फैसला कर लिया था। बताया गया था कि उन्होंने निक जोनस से शादी करने के लिए यह मूवी छोड़ी थी। प्रियंका का अचानक मूवी छोड़ देने का फैसला सलमान को रास नहीं आया और उन्होंने उनपर अपना गुस्सा खुले आम दिखाया। वह अपने इंटरव्यूज में प्रियंका की टांग खिंचाई करते हुए उनको रिप्लेस करने वाली कैटरीना कैफ की तारीफ करते दिख जाते थे।'द स्काई इज पिंक' के प्रमोशन के लिए मुंबई लौटीं प्रियंका, दिखीं कूल लुक में'कभी कोई इश्यू था ही नहीं'

हर कोई सलमान के रिएक्शन पर प्रियंका के बयान का इंतजार कर रहा था जो अब सामने आ गया है। उन्होंने हाल ही में कहा, 'मैं इस बारे में सिर्फ इतना ही कहना चाहती हूं कि अगर किसी रिएक्शन की इसपर जरूरत होती तो आपको पहले ही मिल गया होता। सलमान एक बेहतरीन इंसान है, मैंने हमेशा उन्हें पसंद किया है। वह निक और मेरे रिसेप्शन पर भी आए थे। हम इसके बाद उनके घर भी पहुंचे थे। मैं वाकई उनकी बहन (अर्पिता खान शर्मा) के काफी करीब हूं इसीलिए इस पर कभी कोई इश्यू था ही नहीं।'features@inext.co.inएक अवाॅर्ड फंक्शन में जब फैंस कैट को समझ बैठे प्रियंका, जानें फिर क्या हुआ

Posted By: Vandana Sharma