बॉलीवुड एक्‍ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने माइक्रो ब्‍लॉगिंग वेबसाइट टि्वटर पर नया कीर्तिमान स्‍थापित कर दिया है। इस हॉट अभिनेत्री के टि्वटर पर फालोअर्स की संख्‍या 13 मिलियन पहुंच गई है।

फैंस को कह शुक्रिया
जानकारी के मुताबिक ट्विटर पर प्रियंका के फॉलोअर्स की संख्या का आंकड़ा 13 मिलियन हो चुका है। इन दिनों प्रियंका चोपड़ा, फ्लोरिडा के बोसा रेटन बीच पर 'बेवॉच' पर शूटिंग कर रही हैं।प्रियंका ने सोशल मीडिया पर मिली इस उपलब्धि के लिए फैन्स का शुक्रिया अदा किया है। प्रियंका को उम्मीद है कि यह सफर यूं ही जारी रहेगा। प्रियंका ने ट्वीट किया '13 मिलियन और सफर जारी है। यह अच्छा अनुभव है। इसकी संख्या हमारी क्रेजी राइड का प्रमाण है।'

13 million and counting...Blessed! Here's to continuing our mad, crazy ride! xoxo pic.twitter.com/tFLO7lxgWD

— PRIYANKA (@priyankachopra) March 4, 2016


विदेशों में भी छाईं

प्रियंका ने बीते साल इंटरनेशनल टीवी शो 'क्वांटिको' से विदेशी प्रोजेक्ट में अपनी मौजूदगी दर्ज कराई थी। इसका दूसरा सीजन भी तैयार किया जा रहा है। प्रियंका ने दर्शकों को इतना प्रेम देने के लिए धन्यवाद दिया है। हिंदी फिल्म जगत में प्रियंका की फिल्म 'जय गंगाजल' भी शुक्रवार को ही रिलीज हुई है।जहां तक सवाल 'बेवॉच' का है तो प्रियंका के साथ इस फिल्म में डेन जॉनसन भी नजर आएंगे। प्रियंका भी इस फिल्म में विलेन का रोल करती नजर आएंगी।

inextlive from Bollywood News Desk

 

 

Posted By: Abhishek Kumar Tiwari