प्रियंक और निक आयदिन अपने रिश्ते और प्यार शो करने के तरीकों को लेकर चर्चा में बने रहते हैं। इस बार दोनों एक बार फिर सुर्खियों में हैं...


कानपुर (हिटलिस्ट)। मई का महीना था और साल था 2018। तब पहली बार अमेरिकन सिंगर निक जोनस और अपनी 'देसी गर्ल' प्रियंका चोपड़ा के अफेयर की खबरें सामने आई थीं। कई लोगों को यह एक 'कैजुअल' रिलेशनशिप लगा था, पर इस कपल ने कुछ महीने बाद दिसंबर में शादी करके लोगों को हैरान कर दिया। उनकी शादी को कई महीने बीते चुके हैं पर लगता है कि वे आज भी 'हनीमून मोड' में चल रहे हैं। प्रियंका बोलीं निक हैं सुपर अट्रैक्टिव


बात चाहे रेड कार्पेट की हो या सोशल मीडिया की, यह कपल अक्सर एक-दूसरे पर अपना प्यार बरसाता नजर आ जाता है। हाल ही में प्रियंका ने अपने एक इंटरव्यू में निक को लेकर कहा कि वह 'सुपर अट्रैक्टिव' हैं। साथ ही, उन्होंने एक ऐसी बात बताई जो लोगों के दिलों को छू गई। दरअसल, प्रियंका का कहना था कि निक को रोज सुबह उठने के बाद उनका चेहरा 'घूरना' पसंद है।140 करोड़ है प्रियंका-निक के घर का बजट!'इजिंट इट रोमांटिक' मोमेंट!

अपने इस इंटरव्यू में प्रियंका ने बताया, 'यह थोड़ा एनॉइंग हो जाता है पर जब मैं सोकर उठती हूं तो वह जिद करते हैं कि उन्हें मेरा चेहरा देखना है। मैं बस उनसे इतना ही कहती हूं, 'एक मिनट इंतजार करो। पहले मुझे थोड़ा मस्कारा और मॉइश्चराइज तो लगा लेने दो। मेरी आंखों में अभी नींद भरी है, पर वह सुनते ही नहीं हैं। यह उनका बहुत अमेजिंग और सुपर स्वीट जेश्चर है।'hitlist@mid-day.comप्रियंका ने अपने मां बनने की बात पर तोड़ी चुप्पी, कही ये बात

Posted By: Vandana Sharma