बाॅलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा इन दिनों लंदन में एक हाॅलीवुड फिल्म की शूटिंग के लिए गई हैं। ब्रिटेन में इस वक्त कोरोना के नए स्ट्रेन को देखते हुए सख्त लाॅकडाउन लगाया गया है। ऐसे में प्रियंका चोरी-छिपे बालों में कलर करवाने पार्लर गई। उनकी तस्वीर सामने आने के बाद हंगामा खड़ा हो गया।

मुंबई (मिडडे)। प्रियंका चोपड़ा जोनास और उनकी मां मधु चोपड़ा लाॅकडाउन उल्लंघन के मामले में फंसती नजर आ रही हैं। एक्ट्रेस को अपनी मां के साथ लंदन के एक सलून में जाते हुए देखा गया, जबकि वहां पर इस समय कड़ा लाॅकडाउन लगा है और लोगों से घर में रहने को कहा गया है। इस बीच पीसी का पार्लर जाना फिलहाल सुर्खियों में है। इस बात का खुलासा तब हुआ जब 7 जनवरी को डेली मेल अखबार ने प्रियंका की पॉश नॉटिंग हिल जिले में एक हेयर सैलून में जाते हुए तस्वीरें छाप दी। प्रियंका इस समय फिल्म 'टेक्स्ट फॉर यू' की शूटिंग के लिए लंदन में हैं।

मां के साथ पाॅर्लर पहुंची थी प्रियंका
रिपोर्ट के अनुसार, प्रियंका को सेलिब्रिटी हेयर स्टाइलिस्ट जोश वुड के सैलून में जाते हुए देखा गया। पीसी के साथ उनकी मां, एक असिस्टेंट और एक पालतू कुत्ता था। इसके आधे घंटे बाद, पुलिस अधिकारी वहां पहुंचे और उन्होंने कस्टमर से सैलून से बाहर निकलने को कहा। इस घटना के चलते प्रियंका पर कोई एक्शन लिया गया है या नहीं, इसके बारे में कोई जानकारी नहीं मिली है। मगर पीसी जिस सलून में गई थी उनकी तरफ से प्रियंका के बचाव में एक स्टेटमेंट रिलीज किया गया है।

सलून की तरफ से आया बयान
घटना के बाद, जोश वुड ने अपने सैलून के आधिकारिक ट्विटर पेज के माध्यम से एक बयान जारी किया, जिसमें कहा गया, "सरकारी दिशानिर्देशों के बाद, प्रियंका को एक फिल्म की शूटिंग के लिए हेयर कलर करवाने थे। वह इस समय लंदन में शूटिंग कर रही थीं। सैलून को निजी तौर पर खोला गया था और इसमें सभी लोग शामिल थे। इस दौरान सभी दिशा-निर्देशों का पालन किया गया। प्रियंका और जोश को कानूनी रूप से अनुमति देने वाली कागजी कार्रवाई अधिकारियों को प्रदान की गई जो इससे संतुष्ट थे। "

लंदन में फिल्म शूटिंग में बिजी पीसी
बतातें चलें कि प्रियंका और निक जोनास फिलहाल लंदन में हैं। पीसी एक हाॅलीवुड रोमांटिक काॅमेडी फिल्म 'टेक्स्ट फॉर यू' की शूटिंग में बिजी हैंं। फिल्म में प्रियंका के साथ कनाडाई सुपरस्टार गायिका सेलीन डायोन और ब्रिटेन के प्रसिद्ध अभिनेता शामिल हैं।बताया जा रहा है कि निक ने फिल्म में कैमियो भी किया है।

Posted By: Abhishek Kumar Tiwari