बॉलीवुड से हॉलीवुड तक का सफर तय करने वाली अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा एक बार फिर से सुर्खियों में छा गई हैं। प्रियंका चोपड़ा दादासाहेब फाल्के फिल्म फाउंडेशन की ओर से 'वर्ष की सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री' चुनी गई हैं। जिससे अब उन्‍हें 147वीं दादासाहेब फाल्के जयंती के अवसर पर सम्मानित किया जाएगा।

प्रियंका को मिली खुशी
बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा अपने अभिनय की वजह से अपने फैंस के बीच छाईं रहती हैं। दमदार अभिनय की वजह से ही यह बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तम का सफर काफी तेजी से तय कर रही हैं। ऐसे में हाल ही में उन्हें दादासाहेब फाल्के फिल्म फाउंडेशन की ओर से सवश्रेष्ठ अभिनेत्री के रूप में चुना गया है। प्रियंका चोपड़ा को 'बाजीराव मस्तानी' में निभाई काशीबाई की भूमिका के लिए इस सूची में शामिल किया गया है। जिससे अब उन्हें दादासाहेब फाल्के की 147वीं जयंती के अवसर पर मुंबई में 24 अप्रैल को एक कार्यक्रम के दौरान सम्मानित भी किया जाएगा। इस अवार्ड के लिए चुनी गई अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा भी काफी खुश हैं। उनका कहना है कि इस सम्मान के लिए वह इस फाउंडेशन को धन्यवाद कहती हैं।
दूसरी बार सम्मान होगा

दादासाहेब फाल्के फिल्म फाउंडेशन की ओर से यह प्रियंका चोपड़ा का दूसरी बार सम्मान होगा। इसके पहले उन्हें 2011 में यह सम्मान मिल चुका है। इस दौरान अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा को 'सात खून माफ' के लिए पुरस्कार मिला था। बताते चलें कि बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा अमेरिकी सीरियल क्वांटिको से धूम मचा चुकी हैं। ऐसे में अब उनकी हॉलीवुड फिल्म बेवॉच का लोगों को बेसब्री से इंतजार हैं। उनकी यह फिल्म 19 मई को रिलीज होने वाली है। हॉलीवुड फिल्म ‘बेवॉच’ 1990 के लोकप्रिय अमेरिकी टेलीविजन धारावाहिक का खूबसूरत संस्करण है। इस फिल्म में अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा नकारात्मक भूमिका में नजर आएंगी। इस फिल्म में उनके साथ हॉलीवुड के लोकप्रिय कलाकार ड्वेन जॉनसन और जॅक अफ्रॉन हैं। 

inextlive from Bollywood News Desk

Posted By: Shweta Mishra