क्यों घबराई हुई हैं प्रियंका
अभिनेत्री प्रियंका चोप़डा की संगीत एल्बम का पहली एकल गीत "इन माय सिटी" और उनकी आने वाली फिल्म "बर्फी!" के प्रदर्शित होने की उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है.इसे लेकर प्रियंका उत्साहित तो हैं, लेकिन थो़डा घबराई हुई हैं। 30 वर्षीय अभिनेत्री ने अपने टि्वटर अकाउंट पर लिखा, ""मेरा पहला एकल गीत "इन माय सिटी" और खास फिल्म "बर्फी!" के प्रदर्शित होने में सात दिन रह गए हैं.....डरी हुई हूं....उत्साहित हूं....घबराई हुई हूं."""बर्फी!" 13 सितम्बर को रिलीज होगी, इस फिल्म में प्रियंका एक ऑटिस्टिक ल़डकी का किरदार निभा रही हैं.