2020 का सबसे बड़ा धमाका करते हुए प्रियंका चोपड़ा जोनस ने खबर शेयर की है कि वह 'रूसो ब्रदर्स' के साथ काम करने वाली हैं। प्रियंका के करियर के सबसे बड़े प्रोजेक्ट ने उनके फैन्स के बीच एक्साइटमेंट बढ़ा दी है। साल 2015 में आई अमेरिकन टीवी सीरीज क्वांटिको में काम करने के बाद प्रियंका चोपड़ा जोनस एक ग्लोबल सेलेब्रिटी बन गई थीं।


कानपुर (फीचर डेस्क)। इसके बाद 2017 में उन्होंने बेवॉच मूवी से हॉलीवुड में डेब्यू किया। इसके बाद उनके पास कई हॉलीवुड प्रोजेक्ट्स आ गए। हालांकि, इस एक्ट्रेस को लेकर अब जो खबर सामने आई है, वह बहुत धमाकेदार है। मिड-डे के मुताबिगक पीसी को दुनियाभर में कमाई के तमाम रिकॉर्ड्स तोड़ने वाली सुपरहीरो मूवी एवेंजर्स: एंडगेम के डायरेक्टर्स 'रूसो ब्रदर्स' यानी एंथनी और जो रूसो के साथ काम करने का मौका मिल गया है।बहुत एक्साइटेड नजर आए प्रियंका और निक
प्रियंका ने यह बड़ी खबर अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स के जरिए दुनिया से शेयर की है। यह एक वेब सीरीज होगी, जिसे 'अमेजन' बना रहा है। इसका टाइटल सिटडेल रखा गया है। प्रियंका इसमें जाने-माने एक्टर रिचर्ड मैडन, जो गेम ऑफ थ्रोन्स में 'रॉब स्टार्क' का रोल कर चुके हैं, के साथ नजर आएंगी। बता दें कि यह एक मल्टी-सीरीज प्रोजेक्ट है जिसमें इंडिया, इटली और मेक्सिको के प्रोडक्शन हाउस जुड़े हैं। यह खबर शेयर करते हुए जहां प्रियंका ने रूसो ब्रदर्स और रिचर्ड के साथ काम करने को लेकर अपनी एक्साइटमेंट जाहिर की, वहीं उनके हसबैंड ने फायर वाला इमोजी शेयर करके अपना रिएक्शन दिया। गौरतलब है कि दिसंबर में प्रियंका ने यह भी अनाउंस किया था कि वह निक के साथ संगीत के थीम पर बेस्ड एक रिएलिटी शो होस्ट करने वाली हैं, जो 'अमेजन प्राइम' पर आएगा।इंडियन फिल्ममेकर्स का भी मिलेगा साथखबर यह भी है कि सिटडेल सीरीज को इंडियन फिल्ममेकर्स राज एंड डीके 'रूसो ब्रदर्स' के लिए डेवलप करेंगे। राज एंड डीके स्त्री मूवी और द फैमिली मैन जैसी सीरीज से जुड़े रहे हैं। प्रियंका की आखिरी हॉलीवुड फिल्म इजिंट इट रोमांटिक थी, जो इंडिया में 'नेटफ्लिक्स' पर रिलीज हुई थी। बॉलीवुड की बात करें तो उनकी लास्ट फिल्म द स्काई इज पिंक थी, जिसमें उनके साथ फरहान अख्तर और जायरा वसीम जैसे एक्टर्स थे। प्रियंका ने हाल ही में 'नेटफ्लिक्स ओरिजिनल' द व्हाइट टाइगर की शूटिंग पूरी की है, जिसमें उनके अपोजिट राजकुमार राव नजर आएंगे। यह फिल्म अरविंद अडिगा के इसी नाम से आए नॉवल पर बेस्ड है।features@inext.co.inGolden Globe Awards 2020: प्रियंका चोपड़ा ने पति निक जोनास के साथ स्टाइलिश अंदाज में ली एंट्री

Posted By: Vandana Sharma