लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस ने प्रियंका गांधी को यूपी ईस्ट के लिए महासचिव बनाया है। कहा जा रहा है कि प्रियंका कांग्रेस की नर्इ खेवनहार है। एेसे में अब इस खास माैके पर सबसे पहले प्रियंका के उस शाैक के बारे में जानें जिसे कम ही लोग जानते हैं। यहां देखें उनका शाैक...

कानपुर। कांग्रेस की नई खेवनहार बनी प्रियंका के बारे में कम ही लोगों को पता है कि उन्हें खास माैकों पर साड़ी पहनना पसंद है। अक्सर वेस्टर्न ड्रेस में दिखने वाली प्रियंका को साड़ियों से बेहद प्यार है। खास बात तो यह है कि साड़ियों मेंं उनका अंदाज भी काफी अलग रहता है।

पिछले लोकसभा चुनाव के दौरान अपने भाई राहुल गांधी के चुनाव प्रचार अभियान में प्रियंका गांधी ने पूरा जोर लगा दिया था। बीजेपी की ओर से स्मृति ईरानी ने चुनाव लड़ा था और आम आदमी पार्टी की ओर से कुमार विश्वास ने यहां दोनों पार्टियों के उम्मीदवारों को चुनौती देने की कोशिश की थी।


इस समय राहुल गांधी कांग्रेस पार्टी में उपाध्यक्ष बना दिए गए थे। हालांकि पिछले लोकसभा चुनाव में उनके नेतृत्व में कांग्रेस कोई चमत्कार नहीं दिखा पाई और पार्टी को मात्र 44 सीटों से संतोष करना पड़ा था।

अमेठी के लोगों को प्रियंका गांधी ने कांग्रेस के काम गिनवाए राहुल के लिए चुनाव प्रचार किया।


चुनाव प्रचार के लिए प्रियंका गांधी अपने पति राॅबर्ट वाड्रा के साथ अमेठी में थीं और उन्होंने राहुल गांधी के लिए खूब प्रचार किया।


इस दौरान प्रियंका गांधी ने परिधान के रूप में साड़ियां पहनीं। आमतौर पर उनकी साड़ियां कभी चर्चा कर विषय नहीं रहीं। एक बार यहां चुनाव प्रचार के दौरान उन्होंने कहा था कि वह अपनी दादी व पूर्व पीएम इंदिरा गांधी की साड़ी पहन कर आईं हैं।

मनमोहन सिंह पर बन रही फिल्म में ये निभाएंगे राहुल-प्रियंका व सोनिया का किरदार

झारखंड हाईकोर्ट से राहुल गांधी को राहत, चार हफ्ते बाद अगली सुनवाई

Posted By: Shweta Mishra