कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा बुधवार को 50 साल की हो गईं और उनके परिवार और पार्टी के नेताओं ने उन्हें शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर उनके पति ने रॉबर्ट वाड्रा ने उनके लिए एक इमोशल पोस्ट लिखते हुए विशेज दी हैं।

नई दिल्ली (आईएएनएस)। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा बुधवार को 50 साल की हो गईं। इस अवसर ट्विटर पर उनके पति रॉबर्ट वाड्रा ने लिखा कि हैप्पी बर्थडे प्रियंका। यह आपका बड़ा दिन है। सभी सालों के अनुभव के साथ आज आप पहले से कहीं ज्यादा अनुभवी हैं। आपको अच्छे स्वास्थ्य, सभी स्नेह और बेहतर दिनों में अधिक शक्ति मिले, आने वाले वर्षों के लिए शुभकामनाएं। आप मेरी हंसी, उत्साह, दया और ताकत हैं। मेरे, बच्चों और आपके चारों ओर हर दिन मुझे जीने का एक कारण देती हैं। मैं आपकी लाइफ का एक पार्ट बनने पर प्राउड फील करता हूं। आपकी हेल्थ अच्छी रहे। आपको आने वाले वर्षों के लिए स्नेह और अधिक शक्ति मिले। आपके बेहतर दिनों के लिए शुभकामनाएं। आप हमेशा की तरह मुस्कुराते और चमकती रहें।

Happy Birthday P…😍
Your contagious laughter,enthusiasm, kindness & strength gives me, kids & others around you a reason to live each day in a better way.
Wishing u good health,happiness and more strength in the years to come.Keep smiling and shining as you always do 😊🤗 pic.twitter.com/5JjG2OgoKj

— Robert Vadra (@irobertvadra) January 12, 2022

प्रियंका ने औपचारिक रूप से राजनीति में 2019 में रखा कदम
इसके अलावा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष डीके शिवकुमार ने शुभकामनाएं देते हुए ट्वीट किया कि श्रीमती प्रियंका गांधी आम लोगों खासकर महिलाओं के मुद्दों पर बात करते हुए हमेशा सबसे आगे रही हैं। प्रियंका गांधी ने औपचारिक रूप से राजनीति में कदम 2019 में रखा लेकिन जब सोनिया गांधी ने पहला चुनाव लड़ा था तब वह अमेठी में सक्रिय थीं।
प्रियंका गांधी लड़की हूं लड़ सकती हूं नारे के साथ बढ़ रही आगे
राजनीति में प्रियंका का प्रवेश आसान नहीं रहा है क्योंकि उन्होंने कांग्रेस की ताकत कम होने पर राजनीतिक शुरुआत की थी। प्रियंका लड़की हूं लड़ सकती हूं नारे के साथ महिलाओं को प्रेरित कर रही हैं। वह कहती हैं कि अगर महिलाएं अपने अधिकारों के प्रति जागरूक हों और एकजुट हों, तो वह दिन दूर नहीं जब संसद में उनकी अच्छी उपस्थिति होगी।

Posted By: Shweta Mishra