कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने बुधवार को योगी सरकार पर हमला बोलते हुए महिला सुरक्षा को लेकर चलाए गए मिशन शक्ति अभियान को विफल बताया है। प्रिंयका गांधी ने ट्वीट कर एक घटना का जिक्र किया कि युवती को जलाने वालों के खिलाफ 1 महीने बाद केस हो रहा है। अपराध बढ़ते जा रहे हैं।


नई दिल्ली (एएनआई)। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने बुधवार को उत्तर प्रदेश में महिलाओं के खिलाफ अपराधों को नियंत्रित करने में विफल रहने के लिए योगी आदित्यनाथ सरकार पर हमला बोला। एक मीडिया रिपोर्ट को टैग करते हुए, कांग्रेस महासचिव ने कहा कि यूपी सरकार द्वारा शुरू किया गया "मिशन शक्ति" कार्यक्रम महिलाओं के खिलाफ अपराध रोकने में असफल रहा। जब सरकार का उद्देश्य केवल ढोंग व झूठा प्रचार हो तो मिशन फेल हो ही जाएंगे। यूपी में महिलाओं के खिलाफ बढ़ते अपराधों पर पर्दा डालने के लिए भाजपा सरकार का मिशन शक्ति फेल रहा। युवती को जलाने वालों के खिलाफ 1 महीने बाद केस हो रहा है। अपराध बढ़ते जा रहे हैं।एक महीने बाद 5 आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज हुआ
कांग्रेस नेता द्वारा टैग की गई मीडिया रिपोर्ट में एक 21 वर्षीय महिला के एक मामले का उल्लेख किया गया था, जिसे 23 अक्टूबर को उत्तर प्रदेश के भदोही जिले में कथित तौर पर आग लगा दी गई थी। रिपोर्ट में दावा किया गया कि घटना के एक महीने बाद पांच आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। कहा जा रहा है कि आरोपी पीड़िता को धमकी दे रहे थे कि अगर वह उनके खिलाफ मामला दर्ज करती है तो वह उसे जान से मार देंगे। 17 अक्टूबर को मिशन शक्ति कार्यक्रम शुरू हुआ थायूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 17 अक्टूबर को महिला सुरक्षा के लिए मिशन शक्ति कार्यक्रम शुरू किया था। इस लॉन्च कार्यक्रम के दौरान, मुख्यमंत्री योगी ने कहा था कि महिलाओं के खिलाफ अपराधों के दोषियों को तेजी से दंडित किया जाएगा। ऐसे लोगों के लिए उत्तर प्रदेश की धरती पर कोई जगह नहीं है। सीएम ने कहा था कि राज्य भर के 1,535 पुलिस स्टेशनों में महिला शिकायत कर्ताओं के लिए एक अलग कमरा होगा।

Posted By: Shweta Mishra