हाल ही में कांग्रेस की जनरल सेक्रेटरी महासचिव बनाई गईं प्रियंका गांधी वाड्रा आज कांग्रेस पार्टी के सदस्यों के साथ मीटिंग कर सकती हैं। वहीं कांग्रेस के मुख्यालय में अब उनका कमरा भी तैयार है। यह वही कमरा है जिसमें कभी राहुल गांधी बैठते थे। यहां पढ़ें कांग्रेस मुख्यालय के दो कमरों का इतिहास...

कानपुर। कांग्रेस जनरल सेक्रेटरी प्रियंका गांधी वाड्रा हाल ही में कांग्रेस की जनरल सेक्रेटरी व पूर्वी उत्तर प्रदेश की प्रभारी बनाई गईं हैं। कांग्रेस पार्टी की जनरल सेक्रेटरी होने के नाते प्रियंका गांधी अब पूरे तरीके से अपनी जिम्मेदारियां संभालने के लिए तैयार हैं। प्रियंका गांधी के कल देश वापसी करने के बाद  आज कांग्रेस पार्टी के साथ मीटिंग होने की खबरें आ रही हैं। वहीं प्रियंका गांधी को कांग्रेस मुख्यालय में कमरा आवंटित हो चुका है। जिस कमरे में प्रियंका गांधी को बैठना है उसके बाहर उनकी नेम प्लेट आदि लगा दी गई है।

दो कमरों की कहानी बेहद खास
ऐसे में अब कांग्रेस मुख्यालय में अब फिर दो गांधी बैठेंगे। चैनल की एक रिपोर्ट के मुताबिक कांग्रेस मुख्यालय में दो कमरों की कहानी बेहद खास है। कांग्रेस पार्टी के मुख्यालय में पहले जिस कमरे में कांग्रेस प्रेसीडेंट के रूप में सोनिया गांधी बैठती थीं बाद में प्रेसीडेंट का पद संभालने के बाद राहुल गांधी बैठने लगे। वहीं जिस कमरे में पहले वाइस प्रेसीडेंट के रूप में राहुल गांधी बैठते थे अब उस कमरे में कांग्रेस की जनरल सेक्रेटरी प्रियंका गांधी बैठेंगी। कमरे के दोनों ओर लगी नेमप्लेट में एक तरफ हिंदी में और एक तरफ अंग्रेजी में लिखा है।

'प्रियंका लाओ कांग्रेस बचाओ', 5 साल से कार्यकर्ता लगा रहे थे गुहार

कांग्रेस की नई 'खेवनहार', प्रियंका को है साड़ियों से प्यार

Posted By: Shweta Mishra