प्रियंका गांधी वाड्रा ने मंगलवार को रायबरेली में मॉडर्न कोच फैक्ट्री एमसीएफ के श्रमिकों से मुलाकात की। ये श्रमिक कारखाने के निजीकरण के खिलाफ आंदोलन कर रहे हैं। वहीं सुबह प्रियंका पहले कांग्रेस के पूर्व विधायक अखिलेश सिंह के परिजनों से भी मिली थीं।

कानपुर। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा मंगलवार को उत्तर प्रदेश के एक दिवसीय दाैरे पर हैं। प्रियंका गांधी ने आज दोपहर लालगंज की मॉडर्न रेल कोच फैक्ट्री (एमसीएफ) के श्रमिकों से मुलाकात की है। प्रियंका गांधी वाड्रा ने आंदोलन कर रहे कर्मचारियों के साथ बैठकर उनकी समस्याएं सुनीं। मॉडर्न कोच फैक्ट्री के श्रमिक इन दिनों यहां पर इस रेलवे कारखाने के कथित निजीकरण के खिलाफ आंदोलन कर रहे हैं।

Raebareli: Priyanka Gandhi Vadra, Congress General Secretary for Uttar Pradesh (East) meets the workers of Modern Coach Factory (MCF), who are agitating against the "factory's privatisation". pic.twitter.com/RgeMAmuacg

— ANI UP (@ANINewsUP) August 27, 2019


रायबरेली कोच फैक्ट्री का निजीकरण न होने दिया जाए
कर्मचारियों ने प्रियंका से कहा कि रायबरेली कोच फैक्ट्री का निजीकरण न होने दिया जाए। अगर यह फैक्ट्री निजीकरण की भेंट चढ़ गई तो यहां के श्रमिकों को काफी परेशानी होगी। इस दाैरान प्रियंका ने श्रमिकों को आश्वासन दिया कि वे कारखाने के निजीकरण को रोकने के लिए उनके प्रयासों में उनका समर्थन करेंगी। वहीं प्रियंका गांधी वाड्रा सुबह कांग्रेस के पूर्व विधायक अखिलेश सिंह के परिवार से मिलने के लिए उनके घर पहुंचीं।
यूपी : शाहजहांपुर में बेकाबू ट्रक टेंपो को टक्कर मार वैन पर पलटा, 16 लोगों की मौत
पूर्व विधायक अखिलेश सिंह का 20 अगस्त को निधन हुआ
न्यूज एजेंसी आईएएनएस के मुताबिक पूर्व विधायक अखिलेश सिंह का 20 अगस्त को निधन हुआ था। प्रियंका ने दिवंगत नेता के परिवार के साथ करीब आधा घंटा बिताया। बता दें कि प्रियंका गांधी की मां सोनिया गांधी रायबरेली से सांसद है। वहीं अखिलेश सिंह की बेटी अदिति सिंह अब रायबरेली सदर सीट से कांग्रेस की विधायक हैं। प्रियंका की यह यूपी की दूसरी यात्रा है। इस माह की शुरुआत में प्रियंका यूपी के साेनभद्र आई थीं।
सोनभद्र कांड : उम्भा के पीड़ितों से कल मिलेंगी प्रियंका गांधी

 

Posted By: Shweta Mishra