यूपी ईस्ट कांग्रेस जनरल सेक्रेटरी प्रियंका गांधी वाड्रा आज संत रविदास की बर्थ एनिर्वसरी में पार्टिसिपेट करने सीर गोवर्धनपुर मंदिर जाने के लिए वाराणसी पहुंच गई हैं।

नई दिल्ली (एएनआई)। उत्तर प्रदेश पूर्व कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा रविवार 9 फरवरी की दोपहर बनारस पहुंच गईं हैं। वह यहां संत रविदास के प्रकाशोत्सव पर सीर गोवर्धनपुर मंदिर में दर्शन और पूजा करेंगी। इस दौरान प्रियंका रविदास जयंती पर आयोजित समारोह में भी शामिल होंगी। कार्यक्रम दोपहर 1 बजे से 2:15 तक चलेगा। एएनआई ने ट्वीट करके प्रियंका के वनारस पहुंचने की जानकारी दी।

Congress General Secretary for Uttar Pradesh(East) Priyanka Gandhi Vadra arrives in Varanasi to attend a Sant Ravidas Jayanti Program. pic.twitter.com/MhZRg0Do7s

— ANI UP (@ANINewsUP) February 9, 2020

बारह बजे के बाद पहुंचीं
इससे पहले शनिवार को स्थानीय पुलिस प्रशासन ने प्रियंका के आने के मद्देनजर मेला क्षेत्र का निरीक्षण किया था। साथ ही देर शाम को कांग्रेस नेताओं ने भी मंदिर एडमिनिस्ट्रेशन से जुड़े लोगों से मुलाकात कर के तैयारियों की जानकारी ली थी। प्रियंका रविवार दोपहर 12:10 बजे बाबतपुर एयरपोर्ट पहुंची, यहां से वह सीधे सीर के लिए रवाना हो गईं। संत रविदास के मंदिर में मत्था टेकने के बाद वह मुख्य समारोह में शामिल होंगी। यहां संत निरंजन दास से भेंट के बाद वह लंगर भी चखेंगी।

Posted By: Molly Seth