कांग्रेस की यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा ने बेरोजगारी व शिक्षक भर्ती में अभ्यर्थियों की तत्काल नियुक्ति किए जाने के लिए यूपी सीएम को पत्र लिखा है। प्रियंका ने यह पत्र लोकभवन में एक दिन पहले अधिकारियों के साथ बैठक में मुख्यमंत्री द्वारा सभी विभागों से रिक्त पदों का विवरण मांगने के बाद लिखा है।


नई दिल्ली (एएनआई)। कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा ने शनिवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को राज्य के बेरोजगार युवाओं की समस्या पर एक पत्र दिया। प्रियंका गांधी ने यह पत्र लोकभवन में एक दिन पहले मुख्यमंत्री योगी द्वारा अधिकारियों से सभी विभागों से रिक्त पदों का विवरण मांगने के बाद लिखा है। प्रियंका ने कहा कि कई लोगों को इस मामले को अदालतों में ले जाने के लिए मजबूर किया गया है। इनमें से कई ऐसे युवा हैं, जिनका जीवन संघर्ष से भरा हुआ है। उनकी दर्दनाक कहानियों ने मुझे दुखी कर दिया ... उनमें से कुछ तो अवसाद में आने की कगार पर हैं। उनके घरों को संभालने की जिम्मेदारी भी उनके पास है। 12460 शिक्षक भर्ती में अभ्यर्थियों की तत्काल नियुक्ति की मांग की
इतना ही नहीं प्रियंका गांधी ने पत्र में यह भी कहा कि उन्होंने 12,460 उम्मीदवारों के साथ बातचीत की, जिन्होंने राज्य में शिक्षक नियुक्ति परीक्षा पास की थी। इन उम्मीदवारों को उन 24 जिलों में नियुक्त नहीं किया गया है, जिनके लिए उन्होंने परीक्षा पास की थी। इसकी वजह यह है कि वहां कोई रिक्ति ही नहीं थी। ऐसे में तीन साल हो गए हैं लेकिन उन्हें नियुक्त नहीं किया जा रहा है। उन्होंने पत्र के जरिए जिलों में योग्य उम्मीदवारों की नियुक्ति की मांग की है। सीएम ने राज्य के सभी विभागों के प्रमुखों से रिक्त पदों का विवरण मांगाबता दें कि शुक्रवार को, यूपी के मुख्यमंत्री ने राज्य के सभी विभागों के प्रमुखों से रिक्त पदों का विवरण मांगा है। उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा अब तक 3 लाख भर्तियां हो चुकी हैं। इसी तरह ही अगले तीन महीने में भर्ती प्रक्रिया को पारदर्शी तरीके से शुरू किया जाए। इतना ही नहीं छह महीने के अंदर नियुक्ति पत्र वितरित किए जाएं। सेवा आयोग ने पारदर्शी और निष्पक्ष भर्ती की है। इसी तरह से अन्य भर्तियों को पूरा किया जाना चाहिए।

Posted By: Shweta Mishra