प्रियंका गांधी कांग्रेस की महासचिव बनने के बाद पहली बार दिल्ली की उस झुग्गी में पहुंची जहां वह हर दो महीने में एक बार जाती हैं। यहां एक शख्स आैर उसका परिवार प्रियंका का बेसब्री से इंतजार करता है। यहां जानें प्रियंका आैर उस झुग्गी झोपड़ी का कनेक्शन...


कानपुर। हाल ही में कांग्रेस की महासचिव बनने के बाद प्रियंका गांधी ने कल दिल्ली की एक झुग्गी बस्ती पहुंची। दिल्ली के औरंगजेब रोड क्लस्टर हाउसिंग में पहुंची प्रियंका यहां रह रहे दिव्यांग बच्चे आशीष और उसके परिवार से मिली। प्रियंका गांधी से मिलकर आशीष व उसका परिवार काफी खुश हुआ। इस दाैरान आशीष के पिता सुभाष यादव ने बताया कि प्रियंका गांधी उसके घर पहली बार नहीं आई हैं। वह हर दो महीने में उसके घर आती हैं और आशीष की सेहत और इलाज के बारे में पूछती हैं। इतना ही नहीं प्रियंका गांधी आशीष के इलाज में पिछले तीन-चार साल से मदद कर रही हैं।   प्रियंका गांधी को देखकर आशीष भी काफी खुश हुआ
महासचिव बनने के बाद यहां पहुंची प्रियंका गांधी को देखकर आशीष भी काफी खुश हुआ। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक प्रियंका गांधी आशीष को दोस्त कहकर बुलाती हैं। इसके अलावा उसके लिए बहुत से उपहार आदि लेकर जाती हैं। वहीं आशीष भी बोल नहीं पाता है लेकिन प्रियंका गांधी से वह इशारों से बात करने की कोशिश करता है। प्रियंका गांधी को देखकर उसकी आंखों में एक खुशी सी छा जाती है। इस दाैरान प्रियंका आशीष के घर के आसपास रहने वाले दूसरे लोगों से भी कई बार मुलाकात करती हैं। हमेशा की तरह इस बार भी झुग्गी में रहने वालों के साथ भी फोटो खिंचवाई।कांग्रेस मुख्यालय में फिर बैठेंगे दो गांधी, जानें इन दो कमरों की कहानी

'प्रियंका लाओ कांग्रेस बचाओ', 5 साल से कार्यकर्ता लगा रहे थे गुहार

Posted By: Shweta Mishra